" /> " />
Header Image

Share Market Today: शेयर बाजार में छठे दिन भी जोरदार तेजी, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी ने पहली बार पार किया 24,000 का स्तर!

Share Market Today: शेयर बाजार में छठे दिन भी जोरदार तेजी, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी ने पहली बार पार किया 24,000 का स्तर!

Last Updated Apr - 22 - 2025, 01:39 PM | Source : Fela News

Share Market Today: मंगलवार को बाजार की शुरुआत हल्के उतार-चढ़ाव के साथ हुई, लेकिन थोड़ी ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी ने जबरदस्त छलांग लगाई।
शेयर बाजार में छठे दिन भी जोरदार तेजी
शेयर बाजार में छठे दिन भी जोरदार तेजी

Share Market Today: मंगलवार सुबह शेयर बाजार में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कुछ ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार छलांग लगाई। सुबह 9:21 बजे तक सेंसेक्स 89 अंक गिरकर 79,319.57 पर था, जबकि निफ्टी भी 19 अंक टूटकर 24,107.05 पर पहुंच गया था।

लेकिन 11:14 बजे तक सेंसेक्स 351 अंकों की तेजी के साथ 79,759.86 पर पहुंच गया और निफ्टी 102 अंक उछलकर 24,227.95 पर कारोबार करता दिखा।

सोमवार को भी बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी रही, जिसका कारण मजबूत तिमाही नतीजे, डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में आई रफ्तार रहा।

बैंकिंग सेक्टर, खासकर HDFC बैंक और ICICI बैंक के अच्छे प्रदर्शन और रेपो रेट में कटौती की उम्मीदों ने भी निवेशकों को उत्साहित किया। साथ ही, विदेशी निवेशकों की भारी खरीदारी ने बाजार को और मजबूती दी।

इस बीच, अमेरिका में ट्रंप और फेड चेयरमैन पावेल के बीच तनाव से वहां के बाजारों में हलचल मची। पावेल का कहना है कि जब तक टैरिफ के असर साफ नहीं होते, ब्याज दरों में कटौती नहीं की जाएगी। उनका मानना है कि ट्रंप की टैरिफ नीति से महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक विकास पर बुरा असर पड़ सकता है।

फिलहाल, भारतीय बाजार में उम्मीदों और निवेशकों के भरोसे की वजह से तेजी बरकरार है।


यह भी पढ़े : 
 सोना बना लखटकिया! इन 5 वजहों से रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई पर पहुंचा गोल्ड प्राइस

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More