Fela News Lifestyle Header Banner

सिर्फ 10 रुपये में खरीदा था शेयर, अब दे चुका है 58000% का रिटर्न!

सिर्फ 10 रुपये में खरीदा था शेयर, अब दे चुका है 58000% का रिटर्न!

Last Updated Jun - 12 - 2025, 11:02 AM | Source : Fela News

बाजार के एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस शेयर में अभी भी बढ़ने की काफी उम्मीद है, क्योंकि इसका पिछला रिकॉर्ड शानदार रहा है और इसने पहले भी जबरदस्त रिटर्न दिए हैं।
सिर्फ 10 रुपये में खरीदा था शेयर
सिर्फ 10 रुपये में खरीदा था शेयर

शेयर बाजार पूरी तरह से जोखिम भरा होता है। जब लोग इसमें पैसा लगाते हैं, तो मुनाफे की उम्मीद जरूर होती है, लेकिन साथ ही बड़ा रिस्क भी होता है। जैसे कहा जाता है – "नो रिस्क, नो गेन", ये बात शेयर बाजार पर बिल्कुल फिट बैठती है।

आज हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं, वो है टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट, जो वेस्टसाइड और जूडियो जैसे पॉपुलर फैशन ब्रांड चलाती है।

10 रुपये का शेयर, आज बना करोड़ों का

1999 में ट्रेंट का शेयर सिर्फ 10 रुपये का था, जो अब बढ़कर करीब 8300 रुपये तक पहुंच गया। यानी इसने करीब 58000% से ज्यादा रिटर्न दिया है।

अभी भी है कमाई की संभावना

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रेंट के शेयर में अभी भी आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। इसका पुराना रिकॉर्ड भी शानदार रहा है, और ये शेयर कई बार मल्टीबैगर साबित हो चुका है।

अगर कोई निवेशक लंबी अवधि के लिए इसमें पैसा लगाता है, तो अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है।

हाल की परफॉर्मेंस

हालांकि 2024 में ये शेयर करीब 18% गिरा, और एक समय 8345 रुपये तक जाने के बाद अब 4600 रुपये पर आ गया है। लेकिन पिछले 5 सालों में इसने 900% से ज्यादा रिटर्न दिया है।

मार्च तिमाही में कंपनी का 350 करोड़ रुपये का मुनाफा रहा है। ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने इस शेयर को शानदार रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 7000 रुपये बताया है।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More