Header Image

Stock Market 10 February: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 84,237 पार, निफ्टी चढ़ा

Stock Market 10 February: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 84,237 पार, निफ्टी चढ़ा

Last Updated Feb - 10 - 2026, 12:23 PM | Source : Fela News

शेयर बाजार में 10 फरवरी के कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले।
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 10 फरवरी के कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। प्रमुख इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों बढ़त के साथ खुले।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 144 अंक की बढ़त के साथ 84,210 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 करीब 55 अंक चढ़कर 25,922 के स्तर पर पहुंचा। सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 193 अंक की तेजी के साथ 84,259 पर और निफ्टी 61 अंक बढ़कर 25,929 पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई के टॉप गेनर्स में एटरनल, टाइटन, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी शामिल रहे। वहीं टॉप लूजर्स की सूची में एचसीएल टेक, इंडिगो, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक रहे।

सोमवार, 9 फरवरी को भी बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 485 अंक चढ़कर 84,065 पर और निफ्टी 173 अंक बढ़कर 25,867 पर बंद हुआ था। उस दिन एसबीआई एन, टाइटन, टाटा स्टील और एटरनल टॉप गेनर्स रहे थे, जबकि पावरग्रिड, आईटीसी, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में गिरावट दर्ज की गई थी।

इसके अलावा निफ्टी बैंक, एफएमसीजी, मिडकैप, स्मॉलकैप, आईटी और ऑटो इंडेक्स में भी तेजी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़े 

भारत पर 18 प्रतिशत टैरिफ लागू… विमान पुर्जों पर शुल्क हटे

 

 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More