Header Image

Stock Market 10 March:शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 489 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,191 के पार पहुंचा

Stock Market 10 March:शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 489 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,191 के पार पहुंचा

Last Updated Mar - 10 - 2026, 11:05 AM | Source : Fela News

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच शेयर बाजार का माहौल मंगलवार, 10 मार्च को सकारात्मक रहा। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर खुलते हुए कारोबार की शुरुआत की।
शेयर बाजार में लौटी रौनक
शेयर बाजार में लौटी रौनक

Stock Market Today: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मंगलवार, 10 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार सकारात्मक रहा। प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर खुलकर ट्रेडिंग शुरू हुई।

सेंसेक्स 30 शेयरों वाला इंडेक्स 809.57 अंक या 1.04% की तेजी के साथ 78,375.73 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी 50 भी 252.75 अंक या 1.05% बढ़कर 24,280.80 के स्तर पर खुला।

सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 489 अंक की बढ़त के साथ 78,055 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 163 अंक बढ़कर 24,191 पर ट्रेड कर रही थी।

बीएसई के टॉप गेनर में इंडिगो, एशियन पेंट, टाइटन, एलएंडटी और टाटा स्टील शामिल थे। टॉप लूजर की सूची में रिलायंस, भारती एयरटेल, पावरग्रिड और टेक महिंद्रा रहे।

इसके पहले सोमवार, 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 1,352.74 अंक या 1.71% फिसलकर 77,566.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 422.40 अंक या 1.73% गिरकर 24,028.05 पर बंद हुई थी।

सोमवार को बीएसई बास्केट में रिलायंस, सनफॉर्मा, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक हरे निशान पर थे, जबकि मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआईएन, इंडिगो और अडानी पोर्ट लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी आईटी सेक्टर के शेयरों में तेजी थी, लेकिन बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, स्मॉलकैप और मिडकैप सेक्टर में गिरावट रही।

यह भी पढ़े

Gold Silver Price Today: युद्ध तनाव के बीच सोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 3500 रुपये तक लुढ़की

Share :

Trending this week

छोटे शहरों में बंद हो सकती हैं कैश सेवाएं

Jun - 08 - 2026

ATM Cash Crisis: अगर आप छोटे शहर या कस्बे में रहते हैं और रोजमर्रा ... Read More

शेयर बाजार में हाहाकार!

Jun - 08 - 2026

Share Market Today on June 8: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजा... Read More

आज का गोल्ड-सिल्वर रेट

Jun - 08 - 2026

Gold-Silver Price Today:अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे ... Read More