Header Image

Stock Market 14 May: सेंसेक्स में तूफानी तेजी, शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Stock Market 14 May: सेंसेक्स में तूफानी तेजी, शेयर बाजार खुलते ही निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Last Updated May - 14 - 2026, 12:41 PM | Source : Fela News

शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 440 अंक से ज्यादा उछला, जबकि निफ्टी भी मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. निवेशकों में फिर लौटा भरोसा.
सेंसेक्स में तूफानी तेजी
सेंसेक्स में तूफानी तेजी

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 14 मई को जोरदार तेजी देखने को मिली. कारोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई और शुरुआती मिनटों में ही निवेशकों का भरोसा बाजार में साफ नजर आया. BSE Sensex 338 अंक से ज्यादा उछलकर 74,947 के स्तर पर खुला, जबकि Nifty 50 117 अंकों की तेजी के साथ 23,530 के पार पहुंच गया.

सुबह 9:20 बजे तक बाजार की रफ्तार और तेज हो गई. सेंसेक्स 347 अंक चढ़कर 74,956 पर कारोबार करता दिखा, वहीं निफ्टी 139 अंक उछलकर 23,551 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में इस तेजी ने निवेशकों के चेहरे पर फिर मुस्कान ला दी.

इन शेयरों ने दिखाई सबसे ज्यादा तेजी

बीएसई बास्केट में Adani Ports and Special Economic Zone, NTPC, Power Grid Corporation of India और Bharti Airtel के शेयर सबसे ज्यादा चमके. इन कंपनियों में मजबूत खरीदारी देखने को मिली.

वहीं दूसरी तरफ HCL Technologies, Tata Consultancy Services, Tech Mahindra और Titan Company के शेयर दबाव में दिखाई दिए.

बुधवार को भी बाजार में रही थी हल्की तेजी

इससे पहले बुधवार, 13 मई को भी बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था. सेंसेक्स करीब 50 अंक चढ़कर 74,608 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 23,412 के स्तर पर पहुंच गया था.

उस दिन Asian Paints, Tata Steel, Adani Ports and Special Economic Zone और Bharti Airtel टॉप गेनर्स में शामिल रहे थे.

बाजार में क्यों लौटी तेजी?

विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और घरेलू निवेशकों की खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है, जिससे बाजार का माहौल पॉजिटिव बना हुआ है.

यह भी पढ़े 

Gold Silver Rate Today 13 May: इंपोर्ट ड्यूटी का असर! सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी छलांग

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More