Header Image

Stock Market 16 February: खराब शुरुआत के बाद बाजार उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

Stock Market 16 February: खराब शुरुआत के बाद बाजार उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में

Last Updated Feb - 16 - 2026, 10:37 AM | Source : Fela News

सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही. सेंसेक्स और निफ्टी 50 लाल निशान पर खुले. हालांकि, शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा ह
खराब शुरुआत के बाद बाजार उतार-चढ़ाव
खराब शुरुआत के बाद बाजार उतार-चढ़ाव

Stock Market Today:सोमवार, 16 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर खुले। हालांकि शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में हल्की रिकवरी भी देखने को मिली।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 146.36 अंक यानी 0.18% गिरकर 82,480.40 पर खुला। वहीं निफ्टी 50 47.50 अंक या 0.19% टूटकर 25,423.60 पर ओपन हुआ। सुबह करीब 9:20 बजे सेंसेक्स 35 अंक की गिरावट के साथ 82,591 पर और निफ्टी 2 अंक नीचे 25,469 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई में पावरग्रिड, टीसीएस, एनटीपीसी, कोटक बैंक और एचसीएल टेक टॉप गेनर रहे। वहीं अडानी पोर्ट्स, टाइटन, एसबीआई और ट्रेंट टॉप लूजर की सूची में शामिल रहे।

अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.10% बढ़कर 49,500.93 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में भी हल्की बढ़त रही, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.22% गिरकर बंद हुआ।

इससे पहले शुक्रवार, 13 फरवरी को भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 1,048.16 अंक यानी 1.25% टूटकर 82,626.76 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 336.10 अंक यानी 1.30% गिरकर 25,471.10 पर आ गया था। उस दिन बीएसई के 30 में से 28 शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे और ज्यादातर सेक्टरों में कमजोरी रही थी।

यह भी पढ़े 

300 रुपए का डोमेन बना 634 करोड़ की ऐतिहासिक डील

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More