Header Image

Stock Market 3 February: टैरिफ डील से बाजार में उछाल, सेंसेक्स 2600, निफ्टी 25,800 पार

Stock Market 3 February: टैरिफ डील से बाजार में उछाल, सेंसेक्स 2600, निफ्टी 25,800 पार

Last Updated Feb - 03 - 2026, 10:28 AM | Source : Fela News

शेयर बाजार में मंगलवार, 3 फरवरी को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. बीएसई सेंसेक्स 3,656.74 अंकों की उछाल के साथ 85,323.20 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 1,2
टैरिफ डील से बाजार में उछाल
टैरिफ डील से बाजार में उछाल

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 3 फरवरी को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. प्री-मार्केट में ही तेज खरीदारी देखने को मिली और प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स व एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर खुले.

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 3,656.74 अंक या 4.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,323.20 पर ओपन हुआ, जबकि निफ्टी 50 1,219.65 अंक या 4.86 प्रतिशत चढ़कर 26,308.05 के स्तर पर पहुंच गया.

सुबह करीब 9:25 बजे तक सेंसेक्स 2,407 अंक की बढ़त के साथ 84,073 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 760 अंक उछलकर 25,848 के स्तर पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर में अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एटरनल, रिलायंस और इंडिगो शामिल रहे.

सोमवार को बाजार का हाल

सोमवार, 2 फरवरी को भी शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी और दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत चढ़कर 81,666.46 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 262.95 अंक या 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,088.40 के स्तर पर बंद हुआ था.

बीएसई बास्केट में पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो टॉप गेनर रहे थे, जबकि एक्सिस बैंक, टाइटन, टीसीएस और ट्रेंट टॉप लूजर में शामिल थे. निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में तेजी रही, जबकि निफ्टी आईटी में गिरावट दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़े 

सोना चांदी गिरावट से गोल्ड सिल्वर ईटीएफ में दबाव बढ़ा

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More