Header Image

Stock Market 7 January: शेयर बाजार फिर धड़ाम, सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी नीचे

Stock Market 7 January: शेयर बाजार फिर धड़ाम, सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी नीचे

Last Updated Jan - 07 - 2026, 12:20 PM | Source : Fela news

शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही लाल निशान में खुले।
शेयर बाजार फिर धड़ाम
शेयर बाजार फिर धड़ाम

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 7 जनवरी को शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही गिरावट के साथ खुले।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 442.94 अंक या 0.52 फीसदी टूटकर 84,620.40 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 50 भी 35.60 अंक या 0.14 फीसदी गिरकर 26,143.10 पर ओपन हुआ।

सुबह करीब 9:20 बजे तक सेंसेक्स 142 अंक की गिरावट के साथ 84,921 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 43 अंक फिसलकर 26,135 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया।

बीएसई पर टाइटन, एचसीएल टेक, इटरनल और रिलायंस के शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीं एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और एनटीपीसी के शेयर टॉप लूजर रहे।

अगर पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो मंगलवार, 6 जनवरी को बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन सेंसेक्स 376.28 अंक गिरकर 85,063.34 पर और निफ्टी 71.60 अंक टूटकर 26,178.70 पर बंद हुआ था।

मंगलवार को बीएसई के टॉप गेनर शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, टीसीएस और एशियन पेंट शामिल थे। वहीं ट्रेंट, रिलायंस, आईटीसी, कोटक बैंक और एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट आई थी। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी में तेजी रही, जबकि निफ्टी 100, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में गिरावट दर्ज की गई थी।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More