Header Image

Stock Market 9 March: मिडिल ईस्ट तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

Stock Market 9 March: मिडिल ईस्ट तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 2400 अंक टूटा, निफ्टी भी लाल

Last Updated Mar - 09 - 2026, 10:39 AM | Source : Fela News

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 मार्च की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान में खुलते हुए कारोबार करते नजर आए।
मिडिल ईस्ट तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट
मिडिल ईस्ट तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट

Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 9 मार्च को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों लाल निशान में खुले।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1862.15 अंक यानी 2.36 प्रतिशत गिरकर 77,056.75 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 582.40 अंक यानी 2.38 प्रतिशत गिरकर 23,868.05 के स्तर पर ओपन हुआ।

सुबह करीब 9:20 बजे तक बाजार में गिरावट और तेज हो गई। इस दौरान सेंसेक्स करीब 2301 अंक टूटकर 76,617 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 लगभग 687 अंक की गिरावट के साथ 23,762 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

बीएसई के टॉप लूजर शेयरों में इंडिगो, टाटा स्टील, मारुति, एटरनल और एलएंडटी शामिल रहे।

शुक्रवार को भी गिरावट में बंद हुआ था बाजार

इससे पहले शुक्रवार, 6 मार्च को भी भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी। उस दिन सेंसेक्स 1097 अंक यानी 1.37 प्रतिशत गिरकर 78,918.90 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 भी 315.45 अंक यानी 1.27 प्रतिशत फिसलकर 24,450.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस, सन फार्मा, एनटीपीसी और एचसीएल टेक के शेयरों में बढ़त देखने को मिली थी। वहीं एटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

इसके अलावा निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 के अधिकतर शेयरों में गिरावट रही, जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर में कुछ तेजी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़े

आज से बढ़ी गैस सिलेंडर की कीमत, जानें बढ़ोतरी की वजह

Share :

Trending this week

सोना-चांदी सस्ते

Apr - 23 - 2026

Gold Silver Price Today Live: शादी सीजन से पहले सोना-चांदी के दामों में गिर... Read More

शेयर बाजार धड़ाम

Apr - 23 - 2026

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी द... Read More

सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल

Apr - 22 - 2026

Gold Silver Price Today Live: घरेलू फ्यूचर मार्केट में बुधवार, 22 अप्रैल को ... Read More