Header Image

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स गिरा 309 अंक, कुछ स्टॉक्स चमके

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स गिरा 309 अंक, कुछ स्टॉक्स चमके

Last Updated Sep - 24 - 2025, 10:33 AM | Source : Fela News

Stock Market News: जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर के मुताबिक, मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता रहा और आखिर में
शेयर बाजार धड़ाम
शेयर बाजार धड़ाम

Stock Market Today:दलाल स्ट्रीट पर जबरदस्त बिकवाली और मुनाफावसूली के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बुधवार, 24 सितंबर 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे बीएसई सेंसेक्स 309 अंक टूटकर 81,792.86 पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी-50 भी 100 अंक गिरकर 25,100 के नीचे खुला। हालांकि एसबीआई के शेयर में 1% की तेजी दर्ज की गई।

चढ़े एसबीआई और ट्रेंट के शेयर

आज निफ्टी-50 में हीरो मोटरकॉर्प, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, विप्रो और बजाज ऑटो जैसे शेयरों में गिरावट देखी गई। टॉप लूजर्स में आईसीआईसीआई बैंक और एयरटेल रहे। दूसरी ओर, एसबीआई, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, मारुति और ओएनजीसी के शेयर बढ़त में रहे।

बाजार दबाव में क्यों?

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार के मुताबिक, हाल ही में यूएस फेड चीफ के बयान से बाजार में महंगाई और मौद्रिक नीतियों को लेकर चिंता बढ़ी है।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने बताया कि मंगलवार को घरेलू बाजार सीमित दायरे में रहा और लगभग स्थिर बंद हुआ, जिससे साफ है कि निवेशक सतर्क बने हुए हैं। छोटी और मझोली कंपनियों के शेयर भी कमजोर दिखे।

उन्होंने कहा कि जीएसटी कटौती के बाद त्योहारी मांग मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं। सेक्टर की बात करें तो ऑटो, मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी आई, जबकि एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों पर दबाव रहा।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More