Last Updated Sep - 27 - 2025, 10:03 AM | Source : Fela News
Stock Market News: सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटर्नल, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस और
Stock Market Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवाओं पर अगले महीने से 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इसके बाद भारतीय बाजार में जोरदार गिरावट देखी गई। शुक्रवार को फार्मा और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली हुई। बीएसई सेंसेक्स 733 अंक गिरकर तीन हफ्तों के निचले स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 236 अंक लुढ़ककर 24,654.70 पर आ गया। यह लगातार छठा दिन रहा जब बाजार में गिरावट दर्ज हुई।
फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव दिखा। BSE हेल्थकेयर इंडेक्स 2.14% टूटा और वॉकहार्ट के शेयर 9.4% तक गिर गए। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, इन्फोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा गिरे। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, आईटीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी रही।
बाजार जानकारों का कहना है कि ट्रंप प्रशासन के इस फैसले ने निवेशकों की धारणा और कमजोर कर दी। पहले ही एच-1बी वीजा शुल्क बढ़ने से आईटी सेक्टर दबाव में था और अब इस कदम से शेयर बाजार में और बिकवाली बढ़ गई।