Fela News Lifestyle Header Banner

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

Last Updated Nov - 13 - 2025, 11:24 AM | Source : Fela News

Share Market Updates: वैश्विक मजबूती के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी गई.
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी

Share Market Today: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक रही. सेंसेक्स 59 अंक बढ़कर 84,525 पर और निफ्टी 30 अंक चढ़कर 25,906 पर खुला. वहीं बैंक निफ्टी 74 अंक गिरकर 58,200 पर पहुंचा. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की सुस्ती रही.

सुबह के कारोबार में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, हिंडाल्को, एयरटेल और इंडिगो के शेयरों में बढ़त रही, जबकि टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, बीईएल, जोमैटो और ग्रासिम के शेयर गिरे.

वैश्विक बाजारों की बात करें तो एशियाई शेयरों में बढ़त दिखी. जापान का निक्केई 0.4% और कोरिया का कोस्पी 0.3% बढ़ा, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 0.2% गिरा. अमेरिका में S&P 500 लगभग स्थिर रहा, नैस्डैक 0.26% गिरा और डॉव जोन्स 0.68% बढ़ा.

विश्लेषकों का कहना है कि बाजार को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए नए ट्रिगर की जरूरत है. बिहार चुनाव परिणाम और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर निवेशकों की नजर है. साथ ही, अक्टूबर में महंगाई घटने और दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से निवेशक सतर्क हैं.

आज कई बड़ी कंपनियों जैसे हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर्स, वोल्टास, जुबिलेंट फूडवर्क्स, मुथूट फाइनेंस और टीवीएस सप्लाई चेन अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी.

ये भी पढ़ें: 

TATA CV की लिस्टिंग से बाजार में हलचल…निवेशकों की निगाहें टिकीं

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More