Fela News Lifestyle Header Banner

शेयर मार्केट में लाल निशान, सेंसेक्स 272 अंक गिरा, निफ्टी 25,665 के नीचे खुला

शेयर मार्केट में लाल निशान, सेंसेक्स 272 अंक गिरा, निफ्टी 25,665 के नीचे खुला

Last Updated Nov - 03 - 2025, 11:26 AM | Source : Fela News

सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स 103 अंक गिरकर 83,835 पर और निफ्टी 25 अंक गिरकर 25,696 पर खुला.
शेयर मार्केट में लाल निशान
शेयर मार्केट में लाल निशान

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 3 नवंबर को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर खुले। बीएसई सेंसेक्स 103 अंक या 0.12% गिरकर 83,835.10 पर और एनएसई निफ्टी 25 अंक या 0.10% गिरकर 25,696.85 पर खुला।

सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 219 अंक फिसलकर 83,718 पर और निफ्टी 44 अंक गिरकर 25,678 पर पहुंच गया। कारोबार शुरू होने के कुछ समय बाद ही गिरावट और बढ़ गई। बीएसई के 30 में से केवल 3 शेयर हरे निशान पर थे।

बीएसई टॉप गेनर: महिंद्रा एंड महिंद्रा, एसबीआई, टीएमपीवी

बीएसई टॉप लूजर: मारुति, इटरनल, टाइटन, आईटीसी, एनटीपीसी

शुक्रवार का हाल:

31 अक्टूबर (शुक्रवार) को बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 465 अंक गिरकर 83,938.71 पर और निफ्टी 155 अंक गिरकर 25,722.10 पर बंद हुआ था। उस दिन बीएसई बास्केट में टीसीएस, आईटीसी और एसबीआई गेनर रहे, जबकि इटरनल, एनटीपीसी, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड लूजर थे।

निफ्टी एफएमसीजी, आईटी, स्मॉलकैप, मिडकैप, बैंक, 100 और ऑटो सभी सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए थे।

 

 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More