Header Image

गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 110 अंक उछला

गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 110 अंक उछला

Last Updated Oct - 17 - 2025, 11:15 AM | Source : Fela News

शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स 135 अंक गिरकर 83,331 पर और निफ्टी 38 अंक घटकर 25,546 पर खुला.
गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी
गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी

Stock Market Today:सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 17 अक्टूबर (शुक्रवार) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स 135 अंक घटकर 83,331 पर और निफ्टी 38 अंक गिरकर 25,546 पर ओपन हुआ. हालांकि थोड़ी देर में बाजार संभल गया और दोनों इंडेक्स हरे निशान पर पहुंच गए.

सुबह 9:30 बजे तक सेंसेक्स 108 अंक बढ़कर 83,577 पर और निफ्टी 20 अंक चढ़कर 25,605 पर कारोबार कर रहा था.

बीएसई के टॉप गेनर: एशियन पेंट, एमएडएम, टाइटन, भारती एयरटेल

बीएसई के टॉप लूजर: इटरनल, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा

गुरुवार का हाल:

16 अक्टूबर को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 862 अंक बढ़कर 83,467 पर और निफ्टी 261 अंक चढ़कर 25,585 पर बंद हुआ था. उस दिन कोटक बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट और एमएडएम टॉप गेनर रहे थे, जबकि इटरनल, भारती एयरटेल और इंफोसिस टॉप लूजर थे.

बीएसई के 30 में से 27 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे.

Share :

Trending this week

FD समय से पहले तोड़ी तो लगेगा झटका!

May - 26 - 2026

Fixed Deposit:फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD को आज भी सबसे सुरक्षित निवे... Read More

सोना फिर हुआ महंगा!

May - 26 - 2026

Gold Silver Price Today, 26 May 2026:देश में बढ़ती महंगाई के बीच अब सोना और चां... Read More

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट!

May - 26 - 2026

Stock Market Live Today: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 26 मई... Read More