Header Image

तीसरे दिन भी चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 410 अंक उछला, निफ्टी 23,672 पार

तीसरे दिन भी चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 410 अंक उछला, निफ्टी 23,672 पार

Last Updated Mar - 18 - 2026, 11:07 AM | Source : Fela News

Stock Market 18 March: शेयर बाजार में बुधवार, 18 मार्च को तीसरे कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए खुला।
तीसरे दिन भी चढ़ा शेयर बाजार
तीसरे दिन भी चढ़ा शेयर बाजार

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन, बुधवार 18 मार्च को शुरुआत सकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए खुला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 296.71 अंक या 0.39% की बढ़त के साथ 76,367.55 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 51.75 अंक या 0.22% बढ़कर 23,632.90 पर ओपन हुआ।

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 464 अंक की तेजी के साथ 76,535 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 109 अंक बढ़कर 23,690 पर ट्रेड कर रही थी। बीएसई के टॉप गेनर में इंडिगो, टीसीएस, एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावरग्रिड शामिल थे। टॉप लूजर की बात करें तो टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक सबसे नीचे रहे

बीते दिन, मंगलवार 17 मार्च को भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 567.99 अंक या 0.75% बढ़कर 76,070.84 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 172.35 अंक या 0.74% बढ़कर 23,581.15 पर बंद हुई। बीएसई बास्केट के टॉप गेनर में एटरनल, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी और भारती एयरटेल शामिल थे। टॉप लूजर में बजाज फाइनेंस, आईटीसी, टीसीएस, अडानी पोर्ट और एचसीएल टेक थे।

निफ्टी के विभिन्न सेक्टर्स में भी हेरफेर देखने को मिला। निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 में तेजी रही, जबकि निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी के शेयर गिरावट में रहे। मंगलवार के कारोबार में बीएसई बास्केट के 21 शेयर हरे निशान पर बंद हुए और 9 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़े 

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम आज बढ़े या घटे? जानें आपके शहर के ताजा रेट

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More