Fela News Lifestyle Header Banner

RBI फैसले से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई

RBI फैसले से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई

Last Updated Oct - 01 - 2025, 11:00 AM | Source : Fela News

लगातार आठ दिन की गिरावट के बाद, 1 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 94 अंक टूटकर 80173 पर खुला।
RBI फैसले से पहले शेयर बाजार
RBI फैसले से पहले शेयर बाजार

Stock Market Today :1 अक्टूबर को लगातार आठ दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हल्की हलचल दिखी। बीएसई सेंसेक्स 94 अंक टूटकर 80,173 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 9 अंक चढ़कर 24,620.55 पर फ्लैट ओपन हुआ।

सुबह करीब 9:44 बजे सेंसेक्स 220 अंक ऊपर 80,490 पर और निफ्टी 68 अंक की तेजी के साथ 24,679 पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 लाल निशान पर थे।

टॉप गेनर – सन फार्मा, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, रिलायंस और एक्सिस बैंक।

टॉप लूजर – बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस और HCL टेक।

पिछला कारोबारी दिन (मंगलवार):

बाजार लगातार आठवें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 97 अंक टूटकर 80,267 पर और निफ्टी 23 अंक गिरकर 24,611 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप लगभग फ्लैट रहे।

शुरुआत में मंगलवार को निफ्टी 24,691 पर और सेंसेक्स 80,541 पर तेजी के साथ खुले थे, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते बिकवाली बढ़ गई और बाजार लाल निशान पर चला गया।

गिरावट की वजह – लगातार बिकवाली, विदेशी निवेशकों की बड़ी निकासी और आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक से पहले निवेशकों की सतर्कता।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More