Fela News Lifestyle Header Banner

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा

Last Updated Oct - 16 - 2025, 11:33 AM | Source : Fela News

16 अक्टूबर को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला. बीएसई सेंसेक्स 189 अंकों की बढ़त के साथ 82,794 पर और एनएसई निफ्टी 71 अंकों की तेजी के साथ 25,394 पर खुला.
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

Stock Market Today: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन, 16 अक्टूबर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला. बीएसई सेंसेक्स 189 अंक या 0.23% बढ़कर 82,794 पर और एनएसई निफ्टी 71 अंक या 0.28% बढ़कर 25,394 पर खुला.

सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 347 अंक चढ़कर 82,952 पर और निफ्टी 98 अंक बढ़कर 25,421 पर ट्रेड कर रहा था. दोनों इंडेक्स में तेजी बनी हुई थी.

बीएसई के टॉप गेनर: एक्सिस बैंक, इटरनल, कोटक बैंक, अडानी पोर्ट, टाइटन

बीएसई के टॉप लूजर: इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस

बुधवार का हाल:

15 अक्टूबर को भी शेयर बाजार में अच्छी तेजी रही थी. सेंसेक्स 575 अंक चढ़कर 82,605 पर और निफ्टी 178 अंक बढ़कर 25,323 पर बंद हुआ था. उस दिन बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट और ट्रेंट टॉप गेनर रहे, जबकि टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और मारुति टॉप लूजर रहे.

निफ्टी बैंक, मिडकैप, स्मॉलकैप, ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्स में भी बढ़त देखी गई थी. उस दिन बीएसई के 23 शेयर हरे निशान पर और 7 शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे.

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More