Header Image

Stock Market Today: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 176 अंक चढ़ा, निफ्टी पार

Stock Market Today: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 176 अंक चढ़ा, निफ्टी पार

Last Updated Dec - 17 - 2025, 12:50 PM | Source : Fela News

17 दिसंबर, बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 बढ़त के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में
शेयर बाजार में लौटी तेजी
शेयर बाजार में लौटी तेजी

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार, 17 दिसंबर को अच्छी शुरुआत देखने को मिली. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 बढ़त के साथ खुले.

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 176.40 अंक या 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 84,856.26 अंक पर ओपन हुआ, जबकि निफ्टी 50 42.30 अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 25,902.40 के स्तर पर खुला.

सुबह करीब 9:20 बजे सेंसेक्स करीब 19 अंक की बढ़त के साथ 84,699 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 भी 17 अंक की तेजी के साथ 25,877 के आसपास ट्रेड कर रहा था.

बीएसई में शुरुआती कारोबार के दौरान इटरनल, एक्सिस बैंक, मारुति और एसबीआईएन के शेयरों में तेजी रही. वहीं आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, ट्रेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयर दबाव में दिखे.

अगर मंगलवार के कारोबार की बात करें तो 16 दिसंबर को बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स 533.50 अंक या 0.63 प्रतिशत टूटकर 84,679.86 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 167.20 अंक या 0.64 फीसदी गिरकर 25,860.10 के स्तर पर बंद हुआ था.

मंगलवार को बीएसई में टाइटन, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट और टेक महिंद्रा के शेयरों में बढ़त रही थी. वहीं एक्सिस बैंक, इटरनल, टाटा स्टील और एचसीएल टेक टॉप लूजर रहे थे. उस दिन बीएसई के 30 शेयरों में से सिर्फ 8 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे, जबकि 22 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More