Fela News Lifestyle Header Banner

Stock Market Today: भारत-US ट्रेड पर ट्रंप की टिप्पणी के बाद बाजार में उछाल, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, स्टॉक्स चमके

Stock Market Today: भारत-US ट्रेड पर ट्रंप की टिप्पणी के बाद बाजार में उछाल, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, स्टॉक्स चमके

Last Updated Sep - 11 - 2025, 10:36 AM | Source : Fela News

Stock Market Today: बुधवार को जापान का निक्केई 0.21% बढ़ा। हांगकांग का हैंगसेंग 0.39%, साउथ कोरिया का कोस्पी 1.3% और चीन का सीएसआई 300 इंडेक्स 0.27% चढ़ा।
भारत-US ट्रेड पर ट्रंप की टिप्पणी के बाद बाजार में उछाल
भारत-US ट्रेड पर ट्रंप की टिप्पणी के बाद बाजार में उछाल

Stock Market News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ व्यापारिक बातचीत जारी रहने के बयान का असर भारतीय बाजार पर साफ दिखा। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शुरुआत से ही तेजी देखने को मिली। सुबह करीब 9:30 बजे बीएसई सेंसेक्स 300 अंक उछल गया और निफ्टी 24,900 के पार पहुंच गया। अडानी पोर्ट्स और एलएंडटी के शेयरों में करीब 2% की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, रुपया भी डॉलर के मुकाबले 2 रुपये मजबूत होकर 88.13 पर पहुंच गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट डॉ. वी.के. विजय कुमार ने कहा कि बाजार में तेजी की मुख्य वजह भारत-अमेरिका रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए ट्रंप के कदम और उस पर पीएम मोदी का सकारात्मक जवाब है। हालांकि उनका मानना है कि बाजार को ट्रंप के बयानों के बजाय उनके ठोस कदमों से परखना चाहिए।

वैश्विक बाजारों में भी सकारात्मक माहौल रहा। बुधवार को जापान का निक्केई 0.21% चढ़ा, हांगकांग का हैंगसेंग 0.39%, साउथ कोरिया का कोस्पी 1.3% और चीन का सीएसआई 300 इंडेक्स 0.27% ऊपर गया। अमेरिका के बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुए—डाउ जोन्स 0.43%, एसएंडपी 0.27% और नैस्डेक 0.37% की बढ़त के साथ।

भारतीय बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी जारी है। जीएसटी सुधार और भारत-अमेरिका ट्रेड टॉक्स के बीच आईटी शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया और सभी 16 प्रमुख सेक्टर्स ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं। स्मॉल कैप और मिड कैप इंडेक्स में भी 0.5% की बढ़त दर्ज हुई।

 

 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More