Last Updated Dec - 09 - 2025, 10:57 AM | Source : Fela News
मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत में गिरावट देखने को मिली. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 ने लाल निशान पर ट्रेडिंग शुरू की।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 9 दिसंबर को सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही लाल निशान पर खुले।
सेंसेक्स 359.82 अंक या 0.42% गिरकर 84,742.87 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 93.45 अंक या 0.36% टूटकर 25,867.10 के स्तर पर ओपन हुआ।
सुबह 9:20 बजे तक की स्थिति
सेंसेक्स 472 अंक की और गिरावट के साथ 84,630 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 124 अंक फिसलकर 25,835 के स्तर पर पहुंच गया था।
बीएसई के टॉप गेनर
टाइटन, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर
बीएसई के टॉप लूजर
एशियन पेंट्स, इटरनल, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, रिलायंस
सोमवार को बाजार का हाल
सोमवार, 8 दिसंबर को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 609.68 अंक या 0.71% टूटकर 85,102.69 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 भी 225.90 अंक या 0.86% गिरकर 25,960.55 पर बंद हुआ।
बीएसई बास्केट में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, रिलायंस और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर रहे। वहीं इटरनल, ट्रेंट, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर रहे।
निफ्टी आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, निफ्टी 100, स्मॉलकैप 100 और निफ्टी बैंक सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए थे। सोमवार को बीएसई के केवल 4 शेयर हरे निशान पर रहे, जबकि 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।