Last Updated Nov - 19 - 2025, 11:28 AM | Source : Fela News
बुधवार को शेयर बाजार धीमी शुरुआत के साथ खुला. सेंसेक्स 29 अंक गिरकर 84,643 पर खुला, जबकि निफ्टी 8 अंक बढ़कर 25,918 पर ओपन हुआ.
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार की बुधवार, 19 नवंबर की शुरुआत कमजोर रही। ट्रेडिंग के पहले ही मिनटों में सेंसेक्स लाल निशान में और निफ्टी हल्की तेजी के साथ खुला, लेकिन कुछ ही देर में निफ्टी भी गिरावट में चला गया।
शुरुआत में सेंसेक्स 29 अंक गिरकर 84,643.78 पर और निफ्टी 8 अंक बढ़कर 25,918.10 पर खुला था।
लेकिन करीब 9:20 बजे तक बाजार और टूट गया—सेंसेक्स 81 अंक गिरकर 84,591.85 पर और निफ्टी 36 अंक गिरकर 25,873.65 पर पहुंच गई।
बीएसई के टॉप गेनर्स
Infosys
Hindustan Unilever
TCS
Tech Mahindra
बीएसई के टॉप लूजर्स
Bajaj Finserv
Eternal
NTPC
Mahindra & Mahindra
मंगलवार को बाजार का हाल:
मंगलवार को भी बाजार भारी गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 278 अंक गिरकर 84,673 पर निफ्टी 103 अंक गिरकर 25,910 पर बंद हुआ उस दिन एयरटेल, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट, टाइटन और पावरग्रिड टॉप गेनर थे, जबकि टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई थी।
यह भी पढ़ें: