Fela News Lifestyle Header Banner

Stock Market Today: ट्रंप वीजा झटके के बीच सेंसेक्स उछला, मारुति-स्टील चमके

Stock Market Today: ट्रंप वीजा झटके के बीच सेंसेक्स उछला, मारुति-स्टील चमके

Last Updated Sep - 23 - 2025, 11:08 AM | Source : Fela News

Stock Market News: एनएसई पर निफ्टी 500 ने 25,200 का स्तर पार कर लिया है. इसी दौरान मारुति और टाटा स्टील के शेयरों में करीब 2% की तेजी दर्ज की गई है.
ट्रंप वीजा झटके के बीच सेंसेक्स उछला
ट्रंप वीजा झटके के बीच सेंसेक्स उछला

Stock Market Today: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 23 सितंबर 2025 को बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 100 अंक ऊपर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 500 ने 25,200 का स्तर पार किया। इस दौरान मारुति और टाटा स्टील के शेयरों में 2% तक उछाल आया।

एक दिन पहले की स्थिति

सोमवार को एच-1बी वीजा फीस में बढ़ोतरी की वजह से आईटी कंपनियों के शेयरों पर दबाव बढ़ा और बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी निवेशकों (FIIs) की बड़ी बिकवाली ने रुपये और बाजार दोनों पर असर डाला। सिर्फ इस साल ही एफआईआई ने 1,79,200 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 1,21,210 करोड़ रुपये था।

IT पर दबाव, मारुति-स्टील में तेजी

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बावजूद घरेलू निवेशकों का सपोर्ट बाजार को संभाले हुए है। वहीं जीएसटी सुधार, अच्छे मॉनसून और टैक्स रियायतों से उपभोग बढ़ने की उम्मीद है। स्टील और ऑटो सेक्टर जैसे शेयरों में तेजी आई, जबकि आईटी सेक्टर दबाव में रहा।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More