Header Image

Stock Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 160 फिसला, निफ्टी 25,958 के नीचे

Stock Market Today: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 160 फिसला, निफ्टी 25,958 के नीचे

Last Updated Dec - 03 - 2025, 11:48 AM | Source : Fela News

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत शांत रही. बीएसई सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ खुला, जबकि एनएसई निफ्टी हल्की गिरावट में लाल निशान पर ओपन हुआ।
बाजार खुलते ही सेंसेक्स 160 फिसला
बाजार खुलते ही सेंसेक्स 160 फिसला

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को फ्लैट शुरुआत के साथ खुला, लेकिन जल्दी ही हल्की बढ़त में आ गया। बीएसई सेंसेक्स हरे निशान में और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान में खुला, हालांकि थोड़ी देर बाद निफ्टी भीसकारात्मक हो गया।

ओपनिंग में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 12.37 अंक (0.01%) बढ़कर 85,150.64 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 27.30 अंक (0.10%) गिरकर 26,004.90 पर ओपन हुआ।

सुबह 9:20 बजे तक

सेंसेक्स 65 अंक बढ़कर 85,203 पर

निफ्टी 3 अंक बढ़कर 26,035 पर ट्रेड करता दिखा।

- बीएसई टॉप गेनर: TCS, Axis Bank, Reliance, SBIN

- बीएसई टॉप लूजर: Titan, Trent, NTPC

मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट

मंगलवार (2 दिसंबर) को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी।

  • सेंसेक्स 503.63 अंक या 0.59% गिरकर 85,138.27 पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 50, 143.55 अंक या 0.55% फिसलकर 26,032.20 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर: Asian Paints, Maruti, Bharti Airtel, Tech Mahindra

टॉप लूजर: Axis Bank, HDFC Bank, Reliance, ICICI Bank

निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी IT, निफ्टी ऑटो, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी 100 और निफ्टी FMCGसभी इंडेक्स मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई में 9 शेयरों में बढ़त और 21 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: 

GDP की रफ्तार से झूमा बाज़ार…

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More