Header Image

Stock Market Today: शेयर बाजार कमजोर खुला, सेंसेक्स गिरा, निफ्टी 26172 से नीचे

Stock Market Today: शेयर बाजार कमजोर खुला, सेंसेक्स गिरा, निफ्टी 26172 से नीचे

Last Updated Dec - 08 - 2025, 11:02 AM | Source : Fela News

सोमवार के कारोबार की शुरुआत शेयर बाजार के लिए कमजोर रही। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 मार्केट खुलते ही लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए।
शेयर बाजार कमजोर खुला
शेयर बाजार कमजोर खुला

Stock Market Today:भारतीय शेयर बाजार में सोमवार 8 दिसंबर की शुरुआत कमजोर रही। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर खुले।

सेंसेक्स 87.53 अंक या 0.10% गिरकर 85,624.84 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 26.65 अंक या 0.10% टूटकर 26,159.80 के स्तर पर ओपन हुआ।

सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 78 अंक फिसलकर 85,633 पर और निफ्टी 50 करीब 31 अंक टूटकर 26,154 पर ट्रेड कर रहे थे।

बीएसई के टॉप गेनर:

टेक महिंद्रा, इटरनल, एचसीएल टेक, टीसीएस

बीएसई के टॉप लूजर:

बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक

शुक्रवार को बाजार की स्थिति:

5 दिसंबर को मार्केट में जबरदस्त तेजी दिखी थी। सेंसेक्स 447 अंक चढ़कर 85,712.37 पर और निफ्टी 50 करीब 152 अंक उछलकर 26,186.45 पर बंद हुआ था।

बीएसई बास्केट में एसबीआई, बजाज फाइनेंस, मारुति और एचसीएल टेक टॉप गेनर रहे थे, जबकि इटरनल, सन फार्मा, ट्रेंट और एचयूएल में गिरावट आई थी।

निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी 100, मिडकैप 100 और निफ्टी बैंक में तेजी रही। निफ्टी एफएमसीजी और स्मॉलकैप 100 के शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे। शुक्रवार को बीएसई के 23 शेयर चढ़े और 7 गिरे थे।

यह भी पढ़ें: 

Kuwaiti Dinar: कुवैत में 10,000 डॉलर की कीमत कितनी? जानें मुद्रा ताकत

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More