Header Image

Stock Market Today: खराब शुरुआत के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 35 अंक चढ़ा

Stock Market Today: खराब शुरुआत के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स 35 अंक चढ़ा

Last Updated Dec - 04 - 2025, 11:34 AM | Source : Fela News

शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ ली. गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआत में लाल निशान पर खुले, लेकिन कुछ ही देर में दोनों इंडेक्स तेजी में आ गए औ
खराब शुरुआत के बाद शेयर बाजार में रिकवरी
खराब शुरुआत के बाद शेयर बाजार में रिकवरी

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को कमजोर शुरुआत की, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले. हालांकि शुरुआती मिनटों में ही बाजार में तेजी लौटी और दोनों इंडेक्स हरे निशान पर आ गए.

बीएसई सेंसेक्स 119 अंक की गिरावट के साथ 84,987 पर ओपन हुआ, जबकि निफ्टी 4 अंक फिसलकर 25,981 पर खुला. सुबह 9:22 बजे तक सेंसेक्स 85,039 और निफ्टी 25,951 पर ट्रेड कर रहे थे.

बीएसई के टॉप गेनर:

टीसीएस, एचसीएलटेक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा

बीएसई के टॉप लूजर:

इटरनल, टाइटन, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक

पिछला ट्रेडिंग सेशन:

बुधवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. सेंसेक्स 31 अंक गिरकर 85,106 पर और निफ्टी 46 अंक टूटकर 25,986 पर बंद हुआ. टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर रहे, जबकि टाइटन, M&M, NTPC और SBI टॉप लूजर रहे.

मिडकैप, स्मॉलकैप और FMCG के शेयर बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए, जबकि निफ्टी आईटी और निफ्टी बैंक में तेजी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: 

कमजोर रुपये से बढ़ी गोल्ड की कीमत, 3 दिसंबर का रेट जानें

Share :

Trending this week

शेयर बाजार में जोरदार उछाल

Jun - 01 - 2026

Share Market Today: जून महीने के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजा... Read More

1 जून के गोल्ड-सिल्वर रेट जारी

Jun - 01 - 2026

Gold- Silver Price Today 1 June: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव, 1 ... Read More

1 जून से बदल जाएंगे ये 5 नियम

Jun - 01 - 2026

1 June Rule Change: जून महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव... Read More