Header Image

Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट के साथ शेयर बाजार की हल्की कमजोर शुरुआत हुई

Stock Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट के साथ शेयर बाजार की हल्की कमजोर शुरुआत हुई

Last Updated Jul - 25 - 2025, 10:49 AM | Source : Fela News

Stock Market Today: शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत धीमी रही। बाजार खुलते ही बीएसई 118 अंक गिरकर 82065 पर और निफ्टी 51 अंक टूटकर 25010 पर ट्रेड कर रहा है।
सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट के साथ शेयर बाजार की हल्की कमजोर शुरुआत हुई
सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट के साथ शेयर बाजार की हल्की कमजोर शुरुआत हुई

Stock Market Today: गुरुवार को जहां शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव दिखा, वहीं शुक्रवार को भी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत कमजोर रही। बाजार खुलते ही बीएसई 118 अंक गिरकर 82,065 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 51 अंक टूटकर 25,010 पर खुला।

कुछ ही देर में गिरावट और बढ़ गई। बीएसई 288 अंक गिरकर 81,895 पर आ गया और निफ्टी 110 अंक टूटकर 24,952 पर कारोबार करता दिखा।

सुबह 8:40 बजे गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स भी 131 अंक की गिरावट के साथ 24,964 पर ट्रेड कर रहा था, जिससे यह साफ था कि बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत होगी।

विदेशी बाजारों का हाल:

एशियाई बाजारों में गुरुवार को कमजोरी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.55% और टॉपिक्स 0.73% गिरा। ऑस्ट्रेलिया का ASX 200 भी 0.51% लुढ़का, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग स्थिर रहा।

वहीं, अमेरिकी बाजारों में हल्की तेजी रही। S&P 500 और नैस्डैक कंपोजिट नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। S&P 500 में 0.07% की बढ़त रही और यह 6,363.35 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.18% चढ़कर 21,057.96 पर पहुंचा। हालांकि, डॉव जोन्स 316 अंक यानी 0.7% गिरकर 44,693.91 पर बंद हुआ।

 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More