Fela News Lifestyle Header Banner

Last Updated May - 21 - 2025, 02:01 PM | Source : Fela News

Suzuki: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा के खरखौदा में नया प्लांट बना रही है, जिस पर 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
सुजुकी लगाएगा 1200 करोड़ का प्लांट
सुजुकी लगाएगा 1200 करोड़ का प्लांट

Suzuki: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMIPL) भारत में अपना दूसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोलने जा रही है। यह प्लांट हरियाणा के खरखौदा में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) में बनेगा। कंपनी ने यह फैसला अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने और मांग को पूरा करने के लिए लिया है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और इलाके का विकास होगा।

1200 करोड़ रुपये का निवेश

इस प्लांट पर करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 2027 तक इसके तैयार होने की उम्मीद है। पहले चरण में हर साल 7.5 लाख मोटरसाइकिल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 100 एकड़ में बनने वाले इस प्लांट में से 25 एकड़ पर फैक्ट्री बनेगी और बाकी जमीन पर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण को भी फायदा होगा।

SMIPL का लक्ष्य

कंपनी का मकसद भारत में अपनी बढ़ती मांग को पूरा करना, स्थानीय स्तर पर विकास करना और हजारों लोगों को रोजगार देना है। शिलान्यास समारोह में जापान की सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के अधिकारी, भारत में जापान के राजनयिक और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

इस प्लांट से क्या फायदे होंगे?

  • करीब 2,000 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा
  • सुजुकी की सप्लाई चेन और ग्राहक सेवा बेहतर होगी
  • इसमें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी “लीन मैन्युफैक्चरिंग” का इस्तेमाल होगा
  • इससे लागत कम होगी और उत्पादन में तेजी आएगी
  • मांग के अनुसार उत्पादन होने से वेस्टेज भी कम होगा

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More