Header Image

PLI स्कीम तहत टेलीकॉम कंपनी को मिले 70 करोड़ रुपये

PLI स्कीम तहत टेलीकॉम कंपनी को मिले 70 करोड़ रुपये

Last Updated Feb - 20 - 2026, 10:30 AM | Source : Fela News

Telecom stock:टाटा ग्रुप समर्थित तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड को PLI स्कीम के तहत 70 करोड़ रुपये मिले. प्रोत्साहन के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई और निवेशकों का भरोसा बढ़ा.
PLI स्कीम तहत टेलीकॉम कंपनी को मिले 70 करोड़ रुपये
PLI स्कीम तहत टेलीकॉम कंपनी को मिले 70 करोड़ रुपये

Telecom stock: टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड को प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत सरकार से करीब 70 करोड़ रुपये मिले हैं. इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई और कारोबार के दौरान शेयर 343 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से लगभग 2 प्रतिशत ज्यादा है. यह कंपनी टाटा ग्रुप की सपोर्ट वाली कंपनी है और इसका मार्केट कैप करीब 6000 करोड़ रुपये है.

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए PLI स्कीम की अंतिम किश्त है. इससे पहले कंपनी को इसी स्कीम के तहत कुल 397 करोड़ रुपये मिल चुके हैं. इस फंड से कंपनी की लिक्विडिटी और कैश फ्लो मजबूत हुआ है और ऑपरेशनल गतिविधियों को बढ़ावा मिला है.

कंपनी का ऑर्डर बुक 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसमें 92 प्रतिशत ऑर्डर भारत से और 8 प्रतिशत विदेश से हैं. कंपनी इस राशि का इस्तेमाल नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार बढ़ाने के लिए करेगी.

हालांकि, दिसंबर तिमाही में कंपनी को 197 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और रेवेन्यू घटकर 307 करोड़ रुपये रह गया. तेजस नेटवर्क्स ऑप्टिकल, वायरलेस, ब्रॉडबैंड और 4G-5G नेटवर्क उपकरण बनाने और सप्लाई करने का काम करती है.

यह भी पढ़े 

ICICI Bank FD Rates अपडेट : अब निवेश पर मिलेगा कितना रिटर्न

Share :

Trending this week

FD समय से पहले तोड़ी तो लगेगा झटका!

May - 26 - 2026

Fixed Deposit:फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD को आज भी सबसे सुरक्षित निवे... Read More

सोना फिर हुआ महंगा!

May - 26 - 2026

Gold Silver Price Today, 26 May 2026:देश में बढ़ती महंगाई के बीच अब सोना और चां... Read More

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट!

May - 26 - 2026

Stock Market Live Today: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 26 मई... Read More