Fela News Lifestyle Header Banner

देश में बढ़ रहा नकली नोटों का खतरा, क्या आपके पास भी हैं 200-500 के जाली नोट?

देश में बढ़ रहा नकली नोटों का खतरा, क्या आपके पास भी हैं 200-500 के जाली नोट?

Last Updated May - 31 - 2025, 04:21 PM | Source : Fela News

Fake Currency: देश में नकली नोटों का खतरा बढ़ रहा है। 500 रुपये के नकली नोट 37.35% और 200 रुपये के नकली नोट 13.9% बढ़ गए हैं।
देश में बढ़ रहा नकली नोटों का खतरा
देश में बढ़ रहा नकली नोटों का खतरा

Fake Currency: देश में नकली नोटों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। RBI की 2024-25 की एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 500 रुपये के नकली नोटों की संख्या 37.35% बढ़कर 1,17,722 हो गई है, जो पिछले छह सालों में सबसे ज्यादा है।

हालांकि, बैंकिंग सिस्टम में पकड़े गए कुल नकली नोटों की संख्या थोड़ी कम हुई है। 2024 में जहां 2,22,638 नकली नोट मिले थे, वहीं 2025 में यह घटकर 2,17,396 रह गई।

2000 रुपये के नकली नोटों में गिरावट

2000 रुपये के नकली नोटों में 86.5% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इनकी संख्या 26,035 से घटकर 3,508 हो गई है। यह गिरावट 19 मई 2023 को 2000 के नोट को चलन से हटाने के फैसले के बाद हुई।

30 अप्रैल 2025 तक 6,266 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोट प्रचलन में थे। इनमें से 93% से ज्यादा यानी करीब 3.56 ट्रिलियन रुपये के नोट बैंक में वापस जमा हो चुके हैं।

छोट नोटों में भी नकली करेंसी का बढ़ना

200 रुपये से कम के नकली नोटों की संख्या 13.9% बढ़कर 32,600 हो गई है। हालांकि, 100 रुपये के नकली नोटों की संख्या 23% घटकर 51,069 रह गई।

प्रचलन में नोट और डिजिटल ट्रांजैक्शन में बढ़ोतरी

2025 में चलन में नकद मुद्रा (CIC) 5.8% बढ़ी है, जबकि पिछले साल यह 4.1% थी। कुल करेंसी में 500 रुपये के नोट सबसे ज्यादा चलन में हैं — वैल्यू के हिसाब से 86% और संख्या में 40.9%। इसके बाद 10 रुपये के नोट हैं, जिनकी हिस्सेदारी 16.4% है।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More