Header Image

तीन दिनों गिरावट, सेंसेक्स 120 अंक टूटा, कल बाजार कैसा?

तीन दिनों गिरावट, सेंसेक्स 120 अंक टूटा, कल बाजार कैसा?

Last Updated Dec - 18 - 2025, 10:55 AM | Source : Fela News

Stock Market Today: शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को विदेशी निवेशकों ने 2,381.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों ने 1,077.48 करोड़ रुपय
सेंसेक्स 120 अंक टूटा
सेंसेक्स 120 अंक टूटा

Stock Market News:विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार बुधवार को भी दबाव में रहा और लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 120.21 अंक या 0.14 फीसदी गिरकर 84,559.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 263.88 अंक टूटकर 84,415.98 के निचले स्तर तक पहुंच गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 41.55 अंक या 0.16 फीसदी फिसलकर 25,818.55 अंक पर बंद हुआ, जो एक सप्ताह का सबसे निचला स्तर है।

बाजार में गिरावट की वजह बैंकिंग, फाइनेंशियल और कंज्यूमर सेक्टर के कई बड़े शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स में ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा टूटे। हालांकि एसबीआई, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी के शेयरों में हल्की तेजी देखने को मिली, जिससे बाजार को कुछ सहारा मिला।

निवेशकों की धारणा पर विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का भी असर दिखा। मंगलवार को एफआईआई ने 2,381.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,077.48 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में कोरिया, जापान, चीन और हांगकांग के बाजार बढ़त में बंद हुए, वहीं यूरोपीय बाजारों में भी मजबूती रही।

इसके बावजूद अमेरिकी बाजारों की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने घरेलू बाजार पर दबाव बनाए रखा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 2.12 फीसदी चढ़कर 60.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जिससे महंगाई और चालू खाते के घाटे को लेकर चिंता बढ़ी है। इससे पहले मंगलवार को भी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। फिलहाल विदेशी बिकवाली, तेल की बढ़ती कीमतें और वैश्विक अनिश्चितता बाजार की दिशा तय करती नजर आ रही हैं।

Share :

Trending this week

शेयर बाजार में जोरदार उछाल

Jun - 01 - 2026

Share Market Today: जून महीने के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजा... Read More

1 जून के गोल्ड-सिल्वर रेट जारी

Jun - 01 - 2026

Gold- Silver Price Today 1 June: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव, 1 ... Read More

1 जून से बदल जाएंगे ये 5 नियम

Jun - 01 - 2026

1 June Rule Change: जून महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव... Read More