Fela News Lifestyle Header Banner

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1750 अंक उछला… Tata Motors समेत कई शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त।

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1750 अंक उछला… Tata Motors समेत कई शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त।

Last Updated Apr - 15 - 2025, 10:36 AM | Source : Fela News

Stock Market Today: अमेरिकी सरकार ने चीन से आने वाले स्मार्टफोन, कंप्यूटर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर टैक्स नहीं लगाया है। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.1
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी

Stock Market Today: आरबीआई की रेपो रेट में कटौती और अमेरिका की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक्स पर टैरिफ में राहत के फैसले ने एशियाई और भारतीय शेयर बाजारों में तेजी ला दी है। अमेरिका से लेकर जापान तक सभी बाजारों में तेजी देखी गई और भारतीय शेयर बाजार ने भी जोरदार शुरुआत की।

मंगलवार को बाजार खुलते ही सिर्फ 10 सेकंड में निवेशकों को करीब 6 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 1500 अंक (2%) चढ़ा और सुबह 9:27 पर 1576 अंक की तेजी के साथ 76,733 पर पहुंच गया। निफ्टी में भी 470 अंक (2%) की बढ़त के साथ 23,298 का स्तर देखा गया। बैंक निफ्टी में भी 1100 अंकों से ज्यादा की उछाल आई।

सबसे ज्यादा बढ़त टाटा मोटर्स, HDFC, भारती एयरटेल, L&T और M&M जैसे शेयरों में रही। बजाज फाइनेंस के शेयर भी 3.5% तक चढ़े। टाटा मोटर्स 5% की तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर रहा। आईटी, मेटल और रियल एस्टेट सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी देखी गई।

एशियाई बाजार भी चमके

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आने वाले स्मार्टफोन और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर टैरिफ नहीं लगाने का फैसला किया, जिससे वॉल स्ट्रीट और एशियाई बाजारों में जोश आया। ऑटो सेक्टर के लिए भी ट्रंप के सहयोगी बयान से निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

जापान का निक्केई इंडेक्स 1.15% और टॉपिक्स इंडेक्स 1.16% ऊपर चढ़े। ऑटो कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी – सुजुकी 5.28%, माजदा 5.08%, होंडा 5.50% और टोयोटा 4.48% ऊपर।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.39% बढ़ा, जबकि टेक कंपनियों वाला कोस्डैक थोड़ा नीचे फिसला। किया मोटर्स 2.89% और हुंडई 2.57% चढ़े। हांगकांग का हेंग सेंग इंडेक्स भी मजबूती के साथ खुला।

अमेरिकी बाजार भी हरे निशान पर

अमेरिका में इलेक्ट्रॉनिक्स पर टैरिफ से राहत के बाद टेक स्टॉक्स में तेजी आई। डाउ जोंस 312 अंक चढ़कर 40,524 पर पहुंच गया। S&P 500 इंडेक्स 42 अंक बढ़कर 5,405 पर और नैस्डैक 107 अंक चढ़कर 16,831 पर बंद हुआ।


 

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More