Fela News Lifestyle Header Banner

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा और सैलरी कितनी बढ़ेगी? जानें ताजा अपडेट।

8वां वेतन आयोग कब लागू होगा और सैलरी कितनी बढ़ेगी? जानें ताजा अपडेट।

Last Updated May - 20 - 2025, 11:15 AM | Source : Fela News

Eighth Pay Commission: हर दस साल में लगने वाले वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और डीए बढ़ जाते हैं।
8वां वेतन आयोग कब लागू होगा
8वां वेतन आयोग कब लागू होगा

Eighth Pay Commission Updates: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आठवें वेतन आयोग का इंतजार है। करीब 50 लाख सरकारी कर्मचारी और 68 लाख से ज्यादा पेंशनर्स इस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वे जानना चाहते हैं कि उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी, फिटमेंट फैक्टर क्या होगा और यह कब से लागू होगा।

हर दस साल में लगने वाला वेतन आयोग सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और डीए में अच्छी बढ़ोतरी करता है। बताया जा रहा है कि आठवां वेतन आयोग 2026 यानी अगले साल से लागू हो सकता है, लेकिन अभी सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आठवें वेतन आयोग को लागू करने में थोड़ी देरी हो सकती है और यह संभवतः 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल दिसंबर 2025 में खत्म हो जाएगा। इस बार सैलरी बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगी।

पिछले वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.576 था, जबकि इस बार 2.86 तक हो सकता है। सरकार 1.92 के फैक्टर पर भी विचार कर रही है। अगर फिटमेंट फैक्टर 3 या उससे ज्यादा लगाया गया तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है। इससे न्यूनतम सैलरी 51,000 रुपये से ऊपर और पेंशन भी 25,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है।

Share :

Trending this week

आपके शहर में आज का ताजा भाव

Jun - 13 - 2026

Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के ... Read More

भारत के आमों का विदेशों में जलवा

Jun - 13 - 2026

Top Mango Importers from India: भारत को आम का देश कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आ... Read More

प्याज के बढ़े दाम

Jun - 13 - 2026

Inflation News: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब प्याज भी आम लोगों ... Read More