Last Updated May - 21 - 2025, 10:53 AM | Source : Fela News
Share Market: मंगलवार को शेयर बाजार में करीब 5.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, अब निवेशकों की नजर बुधवार की बाजार की चाल पर है।
Share Market: 20 मई को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 832 अंक टूटकर 81,227 पर और निफ्टी 24,700 के नीचे आ गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली से 13 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे, जिससे निवेशकों को करीब 5.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
बुधवार की शुरुआत कमजोर रह सकती है
आज बाजार की शुरुआत कमजोर हो सकती है और उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। यूरोपीय बाजारों में हल्की तेजी दिखी है, लेकिन अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट आई है, जिससे बाजार पर दबाव रह सकता है।
ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा नुकसान
ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त मुनाफावसूली हुई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.5% गिरा। ट्यूब इन्वेस्टमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति और एमएंडएम के शेयर टूटे।
कुछ स्टॉक्स ने हाई लेवल भी छुआ
गिरावट के बावजूद 82 शेयर 52-हफ्ते के नए ऊंचे स्तर पर पहुंचे। वहीं, 29 स्टॉक्स अपने न्यूनतम स्तर पर आ गए।
अमेरिका की स्थिति का असर
Moody’s ने अमेरिका की रेटिंग घटाई है, जिससे अमेरिकी और भारतीय शेयर बाजारों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल ज्यादा खतरा नहीं दिख रहा।
एक पॉजिटिव संकेत
अप्रैल और मई में विदेशी निवेशकों ने भारत में करीब 17,000 करोड़ रुपये लगाए हैं, जो भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और दीर्घकालिक ग्रोथ में भरोसे को दिखाता है।
Jun - 01 - 2026
Gold- Silver Price Today 1 June: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव, 1 ... Read More