Last Updated Sep - 23 - 2025, 02:18 PM | Source : Fela News
AICTE ने फेलोशिप लॉन्च की है, जिसमें फैकल्टी मेंबर्स को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा और उन्हें हर महीने 1 लाख रुपये मिलेंगे।
AICTE Fellowship: ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इसके तहत 350 फैकल्टी मेंबर्स को इंडस्ट्री में 1 साल के लिए काम करने का मौका मिलेगा। फेलोशिप का मकसद इंडस्ट्री और एकेडमी के बीच की दूरी को कम करना है।
इसे सलेक्ट होने वाले फैकल्टी मेंबर्स को हर महीने 1 लाख रुपये मिलेंगे, साथ ही अपने संस्थान से नियमित सैलरी भी जारी रहेगी। प्रोग्राम 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और सलेक्शन प्रक्रिया 1 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक चलेगी। आवेदन की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2025 है और इच्छुक उम्मीदवार ifp.aicte.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
योग्यता:
सलेक्शन प्रक्रिया:
काम के क्षेत्र:
सलेक्ट होने वाले फैकल्टी एडवांस्ड मटीरियल, रेयर अर्थ और क्रिटिकल मिनरल्स, सेमीकंडक्टर्स, स्पेस और डिफेंस, ब्लू इकोनॉमी, सस्टेनेबिलिटी और क्लाइमेट चेंज, एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सुपरकंप्यूटिंग, AI, क्वांटम कंप्यूटिंग), नेक्स्ट-जेन कम्युनिकेशंस, स्मार्ट सिटी और मोबिलिटी, एग्रो टेक और फूड प्रोसेसिंग जैसे आधुनिक सेक्टर में काम करेंगे।