Header Image

Bihar Teacher 4.0 Bharti जानिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे, 1.6 लाख पदों पर भर्ती जल्द

Bihar Teacher 4.0 Bharti जानिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे, 1.6 लाख पदों पर भर्ती जल्द

Last Updated Aug - 07 - 2025, 11:12 AM | Source : Fela News

Bihar Teacher 4.0 Bharti Application Form: BPSC की भर्ती प्रक्रिया सितंबर-अक्टूबर में शुरू हो सकती है, लेकिन इस बार सभी पदों पर भर्ती नहीं होगी।
Bihar Teacher 4.0 Bharti जानिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे
Bihar Teacher 4.0 Bharti जानिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे

Bihar Teacher 4.0 Bharti: हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लाखों शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया था। अब BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग) इस भर्ती के लिए तैयारियों में जुट गया है। बताया जा रहा है कि Bihar Teacher 4.0 भर्ती की प्रक्रिया सितंबर-अक्टूबर 2025 तक शुरू हो सकती है।

क्या है इस बार नया?

इस बार की भर्ती में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं:

  • महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा।
  • डोमीसाइल नीति लागू होने के बाद अब बिहार के निवासियों को नौकरी मिलना और आसान हो गया है।
  • पूरी 1.6 लाख सीटों पर भर्ती नहीं होगी, पहले चरण में करीब 50 हजार पद भरे जाएंगे।
  • बाकी सीटें अगली भर्ती (TRE 5) के लिए रखी जाएंगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

  • कुल अनुमानित पद: 1.6 लाख से ज़्यादा
  • पहले चरण में भरे जाने वाले पद: लगभग 50,000
  • कक्षा 9 से 12 के लिए: 25,000 पदों की संभावना
  • प्राइमरी स्कूलों में सीटें कम हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

यह भर्ती इन वर्गों के लिए होगी:

  • प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5)
  • उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6-8)
  • माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10)
  • उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11-12)

आवेदन की योग्यता:

  • CTET या STET पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
  • इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा।
  • उम्मीदवार को तीन बार परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

 

Share :

Trending this week

सरकार देगी ₹12 हजार सालाना

May - 30 - 2026

देश में आज भी लाखों ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में प्रतिभाशा... Read More

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More