Header Image

CBSE 12th Result 2025: CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें किस ज़ोन ने टॉप किया और कौन सबसे पीछे रहा.

CBSE 12th Result 2025: CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें किस ज़ोन ने टॉप किया और कौन सबसे पीछे रहा.

Last Updated May - 13 - 2025, 06:19 PM | Source : Fela News

CBSE 12th Result 2025 Out: CBSE ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। आइए देखते हैं किस ज़ोन का प्रदर्शन कैसा रहा।
CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी
CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

CBSE 12th Result 2025 Out: CBSE ने 13 मई 2025 को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। छात्र अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in या डिजिलॉकर ऐप पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

इस बार रिजल्ट में हल्का सुधार

  • 2025 में 88.39% छात्र पास हुए हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले 0.41% ज्यादा है।
  • 2024 में पास प्रतिशत 87.98% था।

मुख्य आंकड़े:

  • रजिस्ट्रेशन: 17,04,367
  • परीक्षा में शामिल: 16,92,794
  • पास हुए: 14,96,307
  • कुल पास प्रतिशत: 88.39%

स्कूल और परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ी:

  • स्कूल: 18,417 से बढ़कर 19,299
  • परीक्षा केंद्र: 7,126 से बढ़कर 7,330

जोन वाइज रिजल्ट:

  • विजयवाड़ा: 99.60% (सबसे अच्छा)
  • त्रिवेन्द्रम: 99.32%
  • चेन्नई: 98.47%
  • दिल्ली वेस्ट: 95.34%
  • दिल्ली ईस्ट: 95.06%

सबसे कमजोर प्रदर्शन:

  • प्रयागराज: 79.53% (सबसे कम)
  • नोएडा: 81.29%
  • भोपाल: 82.46%
  • पटना: 82.86%

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

  1. cbseresults.nic.in पर जाएं
  2. रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID भरें
  3. सबमिट करें और रिजल्ट स्क्रीन पर देखें
  4. डिजिलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करें
  5. चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें

Share :

Trending this week

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 14 अप्रैल को?

Apr - 13 - 2026

CBSE 10th Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं बोर्... Read More

जामिया में 30 स्किल डेवलपमेंट कोर्स शुरू

Apr - 11 - 2026

जामिया मिलिया इस्लामिया ने युवाओं को रोजगार और उद्यमित... Read More

जेईई मेन्स 2026 की आंसर की आज

Apr - 11 - 2026

इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक JEE Main ... Read More