Header Image

CBSE New Syllabus: CBSE 9वीं की नई किताबों पर बड़ा अपडेट, तारीख तय

CBSE New Syllabus: CBSE 9वीं की नई किताबों पर बड़ा अपडेट, तारीख तय

Last Updated Apr - 02 - 2026, 05:43 PM | Source : Fela News

CBSE New Syllabus: सीबीएसई ने एनसीएफ 2023 के तहत 9वीं कक्षा का नया सिलेबस जारी किया है। इस दौरान एनसीईआरटी ने नए बदलावों और विषयों को लेकर विस्तार से जानकारी दी है।
CBSE 9वीं की नई किताबों पर बड़ा अपडेट
CBSE 9वीं की नई किताबों पर बड़ा अपडेट

CBSE New Syllabus: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026-27 सत्र के लिए 9वीं और 10वीं कक्षा का नया सिलेबस जारी कर दिया है। यह सिलेबस नई शिक्षा नीति 2020 और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2023 के तहत तैयार किया गया है। बदलावों की जानकारी देने के लिए सीबीएसई ने एक वेबिनार आयोजित किया, जिसमें सीबीएसई चेयरमैन राहुल सिंह और एनसीईआरटी के डायरेक्टर प्रोफेसर दिनेश सकलानी शामिल हुए।

वेबिनार के दौरान एनसीईआरटी के डायरेक्टर ने 9वीं कक्षा की नई किताबों को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज्यादातर किताबें तैयार हो चुकी हैं और फिलहाल प्रिंटिंग प्रक्रिया में हैं। उम्मीद है कि 10 से 15 अप्रैल के बीच अधिकांश किताबें बाजार में उपलब्ध हो जाएंगी। हालांकि, एक-दो किताबों के आने में थोड़ी देरी हो सकती है।

प्रोफेसर दिनेश सकलानी ने यह भी बताया कि पहले किताबें आमतौर पर एक व्यक्ति द्वारा तैयार की जाती थीं, लेकिन अब एनसीईआरटी के साथ करीब 4,000 लोग मिलकर काम कर रहे हैं। इससे किताबों को तैयार करने में समय जरूर लगता है, लेकिन इससे कंटेंट अधिक बेहतर और व्यापक बनता है।

उन्होंने नई भाषा की किताबों के नाम को लेकर भी जानकारी दी और बताया कि इन्हें संगीत से जोड़कर रखा गया है, क्योंकि संगीत भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत तीन भाषाएं अनिवार्य की गई हैं, जिनमें से दो भाषाएं स्थानीय होंगी।

अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के साथ मानसिक सोच में बदलाव लाना जरूरी है। जब तक सोच नहीं बदलेगी, तब तक वास्तविक बदलाव संभव नहीं है। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि वेदों और प्राचीन ग्रंथों में गहरा ज्ञान छिपा हुआ है, जिसे समझने की जरूरत है।

कुल मिलाकर, सीबीएसई और एनसीईआरटी के ये बदलाव शिक्षा प्रणाली को और बेहतर और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े  

SSC Vacancy 2026: SSC में बंपर भर्तियों की तैयारी, इस महीने आएंगी हजारों नौकरियां

Share :

Trending this week

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी होगा

Apr - 20 - 2026

उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने... Read More

सीयूईटी यूजी 2026 में सब्जेक्ट बदलने का फिर मौका मिला

Apr - 18 - 2026

CUET UG 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत की ख... Read More

फतेहपुर टॉपर बनी अर्पिता सिंह

Apr - 17 - 2026

सीबीएसई 10वीं के परिणाम जारी होते ही फतेहपुर जिले में खुश... Read More