Header Image

CTET परीक्षा आज से शुरू, उम्मीदवार पढ़ लें जरूरी निर्देश

CTET परीक्षा आज से शुरू, उम्मीदवार पढ़ लें जरूरी निर्देश

Last Updated Feb - 07 - 2026, 12:29 PM | Source : Fela News

CTET के एडमिट कार्ड 5 फरवरी 2026 को जारी किए गए हैं। उम्मीदवार CBSE की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CTET परीक्षा आज से शुरू
CTET परीक्षा आज से शुरू

CBSE CTET Exam 2026: CBSE द्वारा आयोजित CTET परीक्षा आज से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी 2026 को देश के 140 से ज्यादा शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बोर्ड ने कुछ जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और आईडी के एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किताबें, कागज, मेटल की चीजें और खाने-पीने का सामान ले जाना सख्त मना है।

CBSE ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दी गई परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और समय ध्यान से जांच लें और रिपोर्टिंग टाइम से काफी पहले केंद्र पर पहुंचें। रिपोर्टिंग टाइम के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी और परीक्षा केंद्र, शहर या तारीख बदलने की कोई अनुमति नहीं होगी।

CTET के एडमिट कार्ड 5 फरवरी 2026 को जारी किए गए थे, जिन्हें उम्मीदवार CBSE की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी — पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक।

यह भी पढ़े 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा नोटिफिकेशन जारी नियमों में बड़े बदलाव घोषित…

Share :

Trending this week

भारत के पहले रक्षा मंत्री कौन थे, जानें उनकी सैलरी

May - 06 - 2026

आज जब हम देश की सुरक्षा, सेना की ताकत और रक्षा मंत्रालय क... Read More

डिजिटल पत्रकारिता का क्रेज बढ़ा

May - 06 - 2026

Digital Journalism: 12वीं के बाद छात्र अक्सर करियर को लेकर कंफ्यूजन औ... Read More

12वीं पास छात्रों के लिए बड़ा मौका

May - 05 - 2026

12वीं पास छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. चौधरी चरण सिंह ... Read More