Header Image

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती, पैरेंट्स को राहत

दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती, पैरेंट्स को राहत

Last Updated May - 01 - 2026, 03:56 PM | Source : Fela News

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और पैरेंट्स पर आर्थिक बोझ को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. नियम तोड़ने पर स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, सरकार एक्शन मोड में है.
दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला
दिल्ली CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला

दिल्ली सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. अब पैरेंट्स स्कूल की किताबें, ड्रेस और स्टेशनरी कहीं से भी खरीद सकेंगे. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ किया है कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अभिभावकों की आजादी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

स्कूलों को देना होगा स्पष्ट निर्देश

मुख्यमंत्री ने सभी प्राइवेट स्कूलों को आदेश दिया है कि वे अपने नोटिस बोर्ड, वेबसाइट और स्कूल स्टोर पर यह साफ लिखें कि पैरेंट्स किसी भी विक्रेता से सामग्री खरीद सकते हैं. किसी एक दुकान या विक्रेता से खरीदने के लिए मजबूर करना पूरी तरह गलत होगा.

5-6 विकल्प दे सकते हैं, बाध्यता नहीं

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर स्कूल चाहें तो 5-6 दुकानों के विकल्प दे सकते हैं, लेकिन किसी भी तरह की अनिवार्यता नहीं होगी. पैरेंट्स को पूरी स्वतंत्रता रहेगी कि वे अपनी सुविधा से खरीदारी करें.

नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. जरूरत पड़ने पर स्कूल का टेकओवर भी किया जा सकता है.

अचानक निरीक्षण का भी ऐलान

रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि वे खुद किसी भी स्कूल में अचानक निरीक्षण कर सकती हैं. यह कदम अभिभावकों की शिकायतों और सुझावों के आधार पर उठाया जा रहा है.

सरकार का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि यह केवल आदेश नहीं बल्कि गंभीर सुधार की प्रक्रिया है. जहां भी अनियमितता मिलेगी, वहां सीधे कार्रवाई होगी. सरकार का लक्ष्य है कि शिक्षा व्यवस्था पारदर्शी और पैरेंट्स-फ्रेंडली बने.

यह भी पढ़े 

TET : शिक्षकों की TET अनिवार्यता पर 13 मई को सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

Share :

Trending this week

सरकार देगी ₹12 हजार सालाना

May - 30 - 2026

देश में आज भी लाखों ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में प्रतिभाशा... Read More

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More