Header Image

DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन की दूसरी लिस्ट आज जारी, यहां सबसे पहले देखें सूची

DU UG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन की दूसरी लिस्ट आज जारी, यहां सबसे पहले देखें सूची

Last Updated Jul - 28 - 2025, 01:19 PM | Source : Fela News

DU UG Admission 2025 second Merit List: दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट आज जारी की जाएगी।
दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन की दूसरी लिस्ट आज जारी
दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी एडमिशन की दूसरी लिस्ट आज जारी

DU UG Admission 2025 second Merit List: दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्सेज के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट आज जारी की जाएगी। वहीं, डीयू के नॉन कॉलेजिएट वुमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के लिए भी आज ही पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी होगी। इस साल BA और BCom कोर्स में कुल 15,200 सीटों पर दाखिले होने हैं। अब तक 13,500 से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

सीट स्वीकार करने की तारीखें:

दूसरी लिस्ट के बाद सीट कन्फर्म करने की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू होगी और 30 जुलाई तक चलेगी।

पहली लिस्ट का हाल:

पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट में करीब 16,000 छात्रों ने अपनी सीट पक्की कर ली थी। वहीं करीब 43,000 छात्रों ने सीट अपग्रेड का विकल्प चुना था।

अगर दूसरी लिस्ट के बाद भी सभी सीटें नहीं भरती हैं, तो डीयू तीसरी लिस्ट भी जारी कर सकता है। इसकी जानकारी यूनिवर्सिटी पहले ही दे चुकी है। दूसरी लिस्ट के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 28 से 31 जुलाई के बीच किया जाएगा।

दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट ऐसे चेक करें:

वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाएं

"UG-Admissions" सेक्शन पर क्लिक करें

अपना CUET एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें

"Login" पर क्लिक करें

आपकी सीट अलॉटमेंट डिटेल स्क्रीन पर दिखेगी

 

Share :

Trending this week

फतेहपुर टॉपर बनी अर्पिता सिंह

Apr - 17 - 2026

सीबीएसई 10वीं के परिणाम जारी होते ही फतेहपुर जिले में खुश... Read More

OMR शीट का खेल, सही जवाब भी हो सकता है गलत

Apr - 17 - 2026

हर साल लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठते हैं. क... Read More

JEE Main Answer Key में बड़ी गलतियां

Apr - 16 - 2026

JEE Main 2026: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन 2026 सेशन-2 की प्रोविज... Read More