Header Image

Free Coaching: दिल्ली सरकार दे रही फ्री कोचिंग, रजिस्ट्रेशन करने का तरीका जानें

Free Coaching: दिल्ली सरकार दे रही फ्री कोचिंग, रजिस्ट्रेशन करने का तरीका जानें

Last Updated Sep - 17 - 2025, 03:41 PM | Source : Fela News

Free Education: दिल्ली सरकार की योजना में ऐसे बच्चों को मदद दी जा रही है, जो JEE Main, JEE Advanced, NEET, CLAT, CA Foundation और CUET (UG) जैसी बड़ी परीक्षाओं
दिल्ली सरकार दे रही फ्री कोचिंग
दिल्ली सरकार दे रही फ्री कोचिंग

दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए एक खास योजना शुरू की है। इस योजना में स्टूडेंट्स को बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे JEE Main, JEE Advanced, NEET, CLAT, CA Foundation और CUET (UG) की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। योजना का नाम ‘कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-2025)’ है और इसका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है।

क्या है योजना?

इस योजना में सरकारी स्कूल के बच्चों को बड़ी परीक्षाओं की तैयारी का मौका मिलेगा। कुल 2200 सीटें उपलब्ध हैं। खास बात, कुछ सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं – JEE, NEET, CLAT और CA Foundation में 50-50 सीटें, और CUET में 150 सीटें लड़कियों के लिए हैं।

दिल्ली सरकार कैसे मदद करेगी?

  • कोर्स की फीस पूरी तरह फ्री
  • पढ़ाई का सामान और प्रैक्टिस टेस्ट पेपर मुफ्त
  • कोचिंग दिल्ली की प्रसिद्ध संस्थाओं से

कौन कर सकता है आवेदन?

  • कक्षा 11 और 12 के स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं
  • कक्षा 11 के स्टडेंट्स JEE, NEET, CLAT या CA Foundation के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • कक्षा 12 के सभी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स CUET के लिए आवेदन कर सकते हैं
  • ध्यान दें: सिर्फ एक ही कोर्स चुना जा सकता है, बाद में बदलना संभव नहीं है

चयन प्रक्रिया

  • कोचिंग में दाखिला एंट्रेस एग्जाम के आधार पर मिलेगा
  • परीक्षा: 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में
  • पास होने वालों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा, जहां वे अपनी पसंद की कोचिंग चुन सकेंगे
  • एडमिट कार्ड परीक्षा से दो दिन पहले मिलेगा
  • परीक्षा केंद्र और रोल नंबर की जानकारी पाँच दिन पहले दी जाएगी

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • रजिस्ट्रेशन पूरी तरह ऑनलाइन है
  • दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर फॉर्म भरें
  • सही जानकारी दें, गलत जानकारी होने पर रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है
  • अंतिम तारीख: 30 सितंबर

Share :

Trending this week

सरकार देगी ₹12 हजार सालाना

May - 30 - 2026

देश में आज भी लाखों ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में प्रतिभाशा... Read More

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More