Last Updated Aug - 08 - 2025, 11:56 AM | Source : Fela News
SSC Exams in August 2025: SSC CGL 2025 की परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त के बीच होगी। उम्मीदवार SSC की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर-1 परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के परीक्षा में शामिल नहीं हुआ जा सकेगा।
टियर-1 परीक्षा का पैटर्न
SSC CGL टियर-1 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो 4 सेक्शन में बांटे जाएंगे –
कुल परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। हर गलत उत्तर पर 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। इंग्लिश को छोड़कर बाकी सभी सेक्शन के प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होंगे।
इतने पदों पर होगी भर्ती
SSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक CGL 2025 परीक्षा के जरिए कुल 14,582 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें से:
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
SSC की वेबसाइट पर जाएं: ssc.gov.in
CGL Admit Card लिंक पर क्लिक करें
लॉगिन डिटेल्स भरें
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें