Header Image

IIM Placement 2025: इस साल प्लेसमेंट 1.1 करोड़ पैकेज, 395 सफल छात्र

IIM Placement 2025: इस साल प्लेसमेंट 1.1 करोड़ पैकेज, 395 सफल छात्र

Last Updated Sep - 22 - 2025, 01:13 PM | Source : Fela News

IIM अहमदाबाद में इस बार सबसे बड़ा पैकेज 1.1 करोड़ रुपए रहा। प्लेसमेंट इस बार भी शानदार रहा।
इस साल प्लेसमेंट 1.1 करोड़ पैकेज
इस साल प्लेसमेंट 1.1 करोड़ पैकेज

IIM Final Placement 2025:भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) अहमदाबाद ने साल 2025 के फाइनल प्लेसमेंट की रिपोर्ट जारी की है। इस बार का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार रहा। PGP 2025 बैच के 406 छात्रों में से 395 छात्रों को जॉब ऑफर मिला। इस बार का सबसे बड़ा पैकेज 1.1 करोड़ रुपये का रहा।

395 छात्रों को मिले जॉब ऑफर

406 छात्रों में से 11 ने फैमिली बिजनेस का विकल्प चुना। जॉब ऑफर पाने वालों में सबसे ज्यादा रुचि कंसल्टिंग सेक्टर में रही, जहां 156 छात्रों ने ऑफर स्वीकार किए। इसके बाद BFSI (बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस) में 99 और जनरल मैनेजमेंट में 56 ऑफर मिले।

शीर्ष कंपनियां और रोल्स

प्लेसमेंट में 178 कंपनियां और 261 अलग-अलग रोल्स शामिल थे। सबसे ज्यादा ऑफर बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) ने दिए—35 छात्रों को। एक्सेंचर स्ट्रैटेजी ने 31 और बेन एंड कंपनी ने 17 छात्रों को ऑफर दिया।

BFSI सेक्टर में गोल्डमैन सैक्स ने 9, एवेंडस कैपिटल ने 7 और अडानी ग्रुप ने 6 ऑफर दिए। टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज ने 5 ऑफर दिए।

पैकेज की जानकारी

  • सबसे बड़ा डोमैस्टिक पैकेज: 1.1 करोड़ रुपये (BFSI सेक्टर)
  • इंटरनेशनल ऑफर: 103,474 डॉलर (लगभग 86 लाख रुपये)
  • मीडियन पैकेज: 34.6 लाख
  • एवरेज पैकेज: 35.5 लाख

सेक्टर वाइज पैकेज

  • कंसल्टिंग: मीडियन 40.1 लाख, टॉप 60 लाख तक
  • प्रोडक्ट मैनेजमेंट: 44.8 लाख तक
  • IT रोल्स: 36 लाख तक

Share :

Trending this week

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More

JEE Advanced 2026 रिजल्ट डेट जारी?

May - 23 - 2026

देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. IIT ... Read More