Header Image

IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 की वेबसाइट शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से

IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 की वेबसाइट शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से

Last Updated Aug - 06 - 2025, 05:50 PM | Source : Fela News

GATE 2026 Registration: IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट शुरू कर दी है। आवेदन 25 अगस्त 2025 से शुरू होंगे।
IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 की वेबसाइट शुरू कर दी है।
IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 की वेबसाइट शुरू कर दी है।

इंजीनियरिंग और विज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए अच्छी खबर है। IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in लॉन्च कर दी है, जहां से छात्र सभी जरूरी जानकारी ले सकते हैं।

इस बार GATE परीक्षा फरवरी 2026 में चार दिन — 7, 8, 14 और 15 फरवरी को होगी। आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगी। लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2025 है। आवेदन केवल GOAPS पोर्टल के जरिए ऑनलाइन होगा।

पात्रता:

  • किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग, विज्ञान, आर्ट्स, कॉमर्स, मानविकी, आर्किटेक्चर या टेक्नोलॉजी में स्नातक कर रहे या कर चुके छात्र आवेदन कर सकते हैं। तीसरे वर्ष या उससे ऊपर के छात्र भी पात्र हैं।

फीस:

  • महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी: ₹1,000 (लेट फीस पर ₹1,500)
  • सामान्य, ओबीसी: ₹2,000 (लेट फीस पर ₹2,500)

नतीजे:

  • परीक्षा परिणाम 19 मार्च 2026 को घोषित होंगे।

फायदा:

  • GATE स्कोर से एमटेक, पीएचडी के साथ-साथ कई सरकारी उपक्रम (BHEL, ONGC, NTPC, IOCL आदि) में नौकरी के अवसर भी मिलते हैं।

 

Share :

Trending this week

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More

JEE Advanced 2026 रिजल्ट डेट जारी?

May - 23 - 2026

देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. IIT ... Read More