Header Image

IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 2.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ले सकेंगे हिस्सा।

IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 2.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ले सकेंगे हिस्सा।

Last Updated Apr - 23 - 2025, 04:08 PM | Source : Fela News

IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं, स्टूडेंट्स अब आवेदन कर सकते हैं।
IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 2.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ले सकेंगे हिस्सा।
IIT कानपुर ने JEE Advanced 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 2.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ले सकेंगे हिस्सा।

EE Advanced 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। IIT कानपुर ने 21 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। जो छात्र JEE Main 2025 में पास हुए हैं, वे jeeadv.ac.in पर 2 मई तक आवेदन कर सकते हैं और फीस 5 मई तक जमा की जा सकती है।

इस बार JEE Main में 2.5 लाख से ज्यादा छात्र सफल हुए हैं, जो पिछले छह सालों में सबसे कम है, यानी मुकाबला और टफ हो गया है।

रजिस्ट्रेशन फीस:
SC, ST, दिव्यांग और लड़कियों के लिए ₹1600, बाकी छात्रों के लिए ₹3200 रखी गई है।

परीक्षा डेट:
JEE Advanced 2025 की परीक्षा 18 मई को दो शिफ्टों में होगी – सुबह 9 से 12 और दोपहर 2:30 से 5:30 तक।

योग्यता:
JEE Main 2025 में रैंक होना जरूरी है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2000 के बाद और रिजर्व कैटेगरी के लिए 1 अक्टूबर 1995 के बाद होना चाहिए। साथ ही 2024 या 2025 में 12वीं PCM से पास होना जरूरी है।

जरूरी नियम:
एक छात्र दो बार ही JEE Advanced दे सकता है और जो पहले किसी IIT में एडमिशन ले चुके हैं (भले ही रद्द हुआ हो), वे दोबारा ये परीक्षा नहीं दे सकते।

छात्रों को अब तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि सीटें सीमित और प्रतियोगिता जबरदस्त है।

यह भी पढ़े : 
CBSE 10th Result Date 2025: CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट जल्द जारी होगा, सबसे पहले यहां देखें रिजल्ट की हर अपडेट!

Share :

Trending this week

सरकार देगी ₹12 हजार सालाना

May - 30 - 2026

देश में आज भी लाखों ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में प्रतिभाशा... Read More

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More