Header Image

IIT रुड़की ने जारी किया JEE Advanced 2026 का शेड्यूल, 17 मई को परीक्षा होगी

IIT रुड़की ने जारी किया JEE Advanced 2026 का शेड्यूल, 17 मई को परीक्षा होगी

Last Updated Mar - 09 - 2026, 03:34 PM | Source : Fela News

JEE Advanced 2026 Schedule: आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली JEE Advanced 2026 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की संभावना है।
IIT रुड़की ने जारी किया JEE Advanced 2026 का शेड्यूल
IIT रुड़की ने जारी किया JEE Advanced 2026 का शेड्यूल

JEE Advanced 2026 Date:देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने JEE Advanced 2026 की परीक्षा से जुड़ा पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। आईआईटी में एडमिशन के लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

आवेदन की तारीख

विदेशी छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं भारतीय छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल 2026 से शुरू किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 2 मई 2026 तय की गई है।

एडमिट कार्ड और परीक्षा का समय

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मई से 17 मई 2026 के बीच डाउनलोड किए जा सकेंगे। JEE Advanced परीक्षा एक ही दिन दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।

कौन दे सकता है परीक्षा

JEE Advanced वही छात्र दे सकते हैं, जिनकी JEE Main 2026 पेपर-1 में रैंक टॉप 2.5 लाख के अंदर हो। यह नियम सभी कैटेगरी के छात्रों पर लागू होता है। कोई भी उम्मीदवार अधिकतम दो बार यह परीक्षा दे सकता है और दोनों मौके लगातार दो वर्षों में ही लेने होंगे।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार ने 12वीं की परीक्षा पहली बार 2025 या 2026 में दी होनी चाहिए। इसके साथ ही फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय होना अनिवार्य है। जो छात्र पहले किसी भी आईआईटी में दाखिला ले चुके हैं, वे इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते।

JEE Advanced 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़े 

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 11 मार्च तक करें आवेदन

Share :

Trending this week

सीयूईटी यूजी 2026 में सब्जेक्ट बदलने का फिर मौका मिला

Apr - 18 - 2026

CUET UG 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत की ख... Read More

फतेहपुर टॉपर बनी अर्पिता सिंह

Apr - 17 - 2026

सीबीएसई 10वीं के परिणाम जारी होते ही फतेहपुर जिले में खुश... Read More

OMR शीट का खेल, सही जवाब भी हो सकता है गलत

Apr - 17 - 2026

हर साल लाखों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठते हैं. क... Read More