Last Updated Mar - 13 - 2026, 03:08 PM | Source : Fela News
इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर राज्यवार चयन की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। हालांकि दूसरी मेरिट लिस्ट को लेकर अभी तक इंडिया पोस्ट की ओर से किसी भी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
India Post GDS Second Merit List 2026:इंडिया पोस्ट ने हाल ही में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। पहली मेरिट लिस्ट आने के बाद अब उम्मीदवारों को दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार है। जिन अभ्यर्थियों का नाम पहली सूची में नहीं आया, उन्हें दूसरी लिस्ट से उम्मीद है।
इंडिया पोस्ट के नोटिफिकेशन के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो 23 मार्च 2026 तक पूरी होगी। पहली सूची में चयनित उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज उस डिवीजनल ऑफिस में जाकर सत्यापित कराने होंगे, जहां उन्हें चुना गया है। उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों के मूल प्रमाण पत्र और उनकी दो सेट फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी।
इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर राज्यवार चयन सूची देखी जा सकती है। हालांकि दूसरी मेरिट लिस्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। आमतौर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, इसलिए उम्मीद है कि यह सूची अप्रैल में जारी हो सकती है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर में कुल 28,636 ग्रामीण डाक सेवक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं हुई है। मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। सूची को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है और हर राज्य के लिए अलग-अलग मेरिट लिस्ट जारी की गई है।
यह भी पढ़े
Apr - 25 - 2026
Uttarakhand Board 10th-12th Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की ... Read More