Header Image

JEE Main 2026 Registration: NTA ने डमी लिंक जारी किया, फॉर्म प्रैक्टिस करें स्टेप-बाय-स्टेप

JEE Main 2026 Registration: NTA ने डमी लिंक जारी किया, फॉर्म प्रैक्टिस करें स्टेप-बाय-स्टेप

Last Updated Nov - 18 - 2025, 01:23 PM | Source : Fela News

JEE Main 2026 Demo Portal: NTA ने JEE Main 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन से पहले एक डमी लिंक जारी किया है, ताकि स्टूडेंट्स पहले से फॉर्म भरने की प्रैक्टिस कर सकें और
NTA ने डमी लिंक जारी किया
NTA ने डमी लिंक जारी किया

JEE Main 2026 Demo Portal:अगर आप JEE Main 2026 देने वाले हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। NTA ने रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले ही एक डमी लिंक जारी कर दिया है, ताकि स्टूडेंट्स पहले से फॉर्म भरने की प्रैक्टिस कर सकें और बाद में गलती न करें। JEE Main लाखों छात्रों का बड़ा एग्जाम है, जिसके जरिए NIT, IIIT और दूसरे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। JEE Main पास करने वाले ही आगे JEE Advanced दे सकते हैं।

JEE Main 2026 Session 1 कब होगा?

NTA के अनुसार, JEE Main 2026 का पहला सेशन जनवरी में होगा। रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। इसलिए तैयारी का समय अब काफी कम बचा है।

डमी लिंक क्यों जारी किया गया?

रजिस्ट्रेशन के दौरान कई छात्र नाम की स्पेलिंग, डॉक्यूमेंट अपलोड या फॉर्म सबमिट करने में गलती कर देते हैं। इन्हीं गलतियों से बचाने के लिए NTA ने demo.nta.nic.in पर एक डमी लिंक दिया है। यह असली पोर्टल जैसा ही है, बस यहां किया गया रजिस्ट्रेशन केवल प्रैक्टिस के लिए होता है, वैलिड नहीं।

डमी रजिस्ट्रेशन का फायदा

  • रजिस्ट्रेशन के दौरान गलती की संभावना कम हो जाएगी।
  • असली फॉर्म भरते समय कोई दिक्कत नहीं आएगी।
  • वेबसाइट कैसे काम करती है, यह पहले ही समझ आ जाएगा।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड और प्रिव्यू की प्रैक्टिस हो जाएगी।

डमी रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • demo.nta.nic.in पर जाएं।
  • ‘Public Examinations Management Platform’ का पेज खुलेगा।
  • यहां कैंडिडेट पोर्टल पर क्लिक करें।
  • ‘JEE Main 2026 Session 1’ चुनें और अप्लाई करें।
  • गाइडलाइंस, न्यू रजिस्ट्रेशन और लॉगिन के ऑप्शन दिखेंगे।
  • पहली बार हों तो न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • गाइडलाइंस पढ़ें और आगे बढ़ें।
  • डमी फॉर्म में नाम, पता और बाकी डिटेल्स भरें।
  • सबमिट करें 

Share :

Trending this week

यूपी में बदलेगा हिंदी सिलेबस

Mar - 18 - 2026

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में हिंदी शिक्षा को लेकर बड़ा ब... Read More

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द जारी

Mar - 13 - 2026

India Post GDS Second Merit List 2026:इंडिया पोस्ट ने हाल ही में ग्रामीण डाक से... Read More

UPSC CMS परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Mar - 13 - 2026

UPSC CMS Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा पर... Read More