Fela News Lifestyle Header Banner

स्कूली छात्रों के लिए ISRO में काम का मौका, आवेदन शुरू

स्कूली छात्रों के लिए ISRO में काम का मौका, आवेदन शुरू

Last Updated Feb - 25 - 2026, 12:04 PM | Source : Fela News

अगर आप 9वीं कक्षा के छात्र हैं और अंतरिक्ष, रॉकेट या साइंस में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है. इसरो ने YUVIKA 2026 कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें छात्र आवेदन कर सकते हैं. इसमें अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी जानकारी दी जाएगी.
स्कूली छात्रों के लिए ISRO में काम का मौका
स्कूली छात्रों के लिए ISRO में काम का मौका

देश की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए यंग साइंटिस्ट्स प्रोग्राम (YUVIKA 2026) शुरू करने का ऐलान किया है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य कम उम्र में बच्चों के अंदर विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि बढ़ाना है. इसके तहत चुने गए छात्रों को अंतरिक्ष अनुसंधान को करीब से समझने का मौका मिलेगा.

YUVIKA एक खास शैक्षणिक कार्यक्रम है, जिसे स्कूली छात्रों के लिए तैयार किया गया है. इसमें छात्रों को किताबों से बाहर निकलकर वैज्ञानिक माहौल को समझने का अवसर मिलेगा. चयनित छात्र ISRO के अलग-अलग केंद्रों का दौरा करेंगे, आधुनिक लैब्स देखेंगे और वैज्ञानिकों से सीधे बातचीत कर सकेंगे. इससे उन्हें यह जानने में मदद मिलेगी कि अंतरिक्ष मिशन कैसे तैयार किए जाते हैं और स्पेस टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस कार्यक्रम के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो 1 जनवरी 2026 तक 9वीं कक्षा में पढ़ रहे हों. आवेदक किसी मान्यता प्राप्त स्कूल का छात्र होना जरूरी है.

कैसे होगा चयन?

छात्रों का चयन अलग-अलग मानकों के आधार पर किया जाएगा. इसमें 8वीं कक्षा के अंकों को 50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. ऑनलाइन क्विज के लिए 10 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं. इसके अलावा विज्ञान प्रदर्शनी, ओलंपियाड, खेलकूद, NCC या NSS जैसी गतिविधियों में भाग लेने पर अतिरिक्त अंक मिलेंगे. पंचायत क्षेत्र के स्कूलों के छात्रों को 15 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा. साथ ही हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से छात्रों का चयन सुनिश्चित किया जाएगा.

यह भी पढ़े 

NCERT किताब में न्यायपालिका भ्रष्टाचार और पेंडिंग केस खुलासा

Share :

Trending this week

सरकार देगी ₹12 हजार सालाना

May - 30 - 2026

देश में आज भी लाखों ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में प्रतिभाशा... Read More

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More