Header Image

दिल्ली सहित देशभर की 22 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली सहित देशभर की 22 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी देखें पूरी लिस्ट

Last Updated Nov - 04 - 2025, 11:46 AM | Source : Fela News

UGC Fake University List: यूजीसी ने बताया है कि कुछ संस्थान फर्जी तरीके से चल रहे हैं और उनकी डिग्रियां मान्य नहीं होंगी।
दिल्ली सहित देशभर की 22 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी
दिल्ली सहित देशभर की 22 फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी

यूजीसी ने देशभर की 22 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की है, जो बिना मान्यता के डिग्री दे रही थीं। आयोग ने साफ कहा है कि इन संस्थानों की डिग्रियां बेकार हैं और किसी भी काम नहीं आएंगी।

सबसे ज़्यादा फर्जी यूनिवर्सिटीज दिल्ली में हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और पुडुचेरी की यूनिवर्सिटीज भी शामिल हैं।

यूजीसी एक्ट 1956 के मुताबिक, सिर्फ वही यूनिवर्सिटीज डिग्री दे सकती हैं जिन्हें सरकार से मान्यता मिली हो। लेकिन दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में चल रहा “इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग” जैसे कई संस्थान बिना अनुमति के फर्जी तरीके से चल रहे थे।

ये भी पढ़ें  यूजीसी ने फर्जी यूनिवर्सिटीज पर सख्त कार्रवाई, कॉलेज लिस्ट जारी 

दिल्ली की 10 फर्जी यूनिवर्सिटीज में शामिल हैं —

  • अखिल भारतीय लोक एवं शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (A.I.I.P.H.S. State Government University)
  • कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
  • संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय
  • एडीआर-केंद्रित न्यायिक विश्वविद्यालय, राजेंद्र प्लेस
  • व्यावसायिक विश्वविद्यालय
  • भारतीय विज्ञान एवं अभियांत्रिकी संस्थान, नई दिल्ली
  • आध्यात्मिक विश्वविद्यालय, रोहिणी
  • विश्वकर्मा स्वरोजगार मुक्त विश्वविद्यालय
  • विश्व शांति संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय (WPUNU), पीतमपुरा
  • प्रबंधन एवं अभियांत्रिकी संस्थान, कोटला मुबारकपुर

उत्तर प्रदेश 

  • गांधी हिंदी विद्यापीठ, इलाहाबाद
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी) अचलताल, अलीगढ़ 
  • भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
  • महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा

आंध्र प्रदेश 

  • क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंड डीम्ड यूनिवर्सिटी
  • बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम

पश्चिम बंगाल 

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ऑलटरनेटिव मेडिसिन कोलकाता
  • इंस्टीट्यूट ऑफ ऑलटरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च डायमंड हार्बर रोड 
  • महाराष्ट्र: राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर

पुडुचेरी: श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन

ये भी पढ़ें 

UGC ने जारी की डिफॉल्टर लिस्ट, 54 यूनिवर्सिटीज शामिल

 

Share :

Trending this week

सरकार देगी ₹12 हजार सालाना

May - 30 - 2026

देश में आज भी लाखों ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में प्रतिभाशा... Read More

UP TGT 2026 सिटी स्लिप जारी

May - 23 - 2026

उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रह... Read More

4 बार UPSC क्रैक कर बनीं प्रेरणा श्रेया त्यागी!

May - 23 - 2026

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाने वाली UPSC सिविल स... Read More